फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ऋतिक भी आए आगे, इतने लाख लोगों को मुहैया कराएंगे भोजन

Tue, 07 Apr 2020 08:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कोरोना वायरस के खिलाफ बॉलीवुड सितारे भी एकजुट होकर लड़ रहे हैं। साथ ही इससे प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। एन 95 और एफएफ 3 मास्क बांटने के बाद अब अभिनेता ऋतिक रोशन ने पूरे भारत के वृद्धाश्रमों के लोगों, मजदूरों और वंचितों को खाना मुहैया करवाने का फैसला किया है। ऋतिक रोशन ने जरूरतमंदों को ये मदद एक गैरसरकारी संगठन के जरिए देने का फैसला किया। 
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai
ऋतिक रोशन ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के जरिए 1.2 लाख गरीब मजदूरों, वंचितों और वृद्धाश्रमों में मौजूद लोगों को पौष्टिक आहार देने का एलान किया है। इस बात की जानकारी अक्षय पात्र फाउंडेशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने ट्विटर पर ऋतिक रोशन की ओर से मदद देने पर उनका धन्यवाद करते हुए लिखा, 'हमें यह साझा करते हुए खुशी हो रही है, हमारे फाउंडेशन को अब सुपरस्टार ऋतिक रोशन सशक्त बनाएंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
hrithik roshan - फोटो : amar ujala
संस्था ने आगे लिखा, 'हम 1.2 लाख वृद्धाश्रमों के लोगों, दैनिक वेतन भोगी मजदूरों और निम्न आय वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन प्रदान करेंगे, जब तक कि सामान्य कार्यशैली नियमित रूप से काम नहीं करती है। सभी जरूरतमंद भारतीयों के लिए ऋतिक रोशन की ओर से तुरंत सहायता और राहत देने के लिए हम उन्हें सलाम करते हैं। हम उनका दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।'
 
 

4 of 5
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
वहीं ऋतिक रोशन ने भी अक्षय पात्र फाउंडेशन के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कोरोना वायरस महामारी के दौरान संस्था की ओर से किए गए काम की तारीफ की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, मैं आपको यह सुनिश्चित करने की ताकत देता हूं कि हमारे देश में कोई भी भूखा न सोए। आप सभी जमीन पर असली सुपरहीरो हैं। #IndiaFightsCorona #CovidRelief
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai
सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से भारत बेहद गंभीर दौर से गुजर रहा है। इस वायरस के संक्रमण को लोगों के बीच रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है। जिसके चलते सभी तरह के उद्योग-धंधों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में गरीबों और मजदूर वर्ग के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

पढ़ें: कोरोना के खिलाफ जंग में उतरीं संजय दत्त की बहन प्रिया, इतने लाख रुपये की आर्थिक मदद का किया एलान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें