फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने जमकर खाया था लिट्टी चोखा, ये थी वजह

Thu, 25 Apr 2019 06:55 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुपर 30 - फोटो : SOCIAL MEDIA
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग सुपर 30 के लिए चर्चा में हैं। फिल्म में किरदार में ढलने के लिए अभिनेता को खूब मेहनत करनी पड़ी। इसमें उन्होंने अपने लुक्स से लेकर हेल्थ तक से समझौता किया। यहां उन्होंने वजन कम करने के लिए एक खास और मशहूर चीज लिट्टी चोखा खाई जिसे जानकर आपको हैरानी हो सकती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आम आदमी की तरह दिखने के लिए ऋतिक ने जिम तक जाना छोड़ दिया था। उनके लिए एक खास डाइट प्लान तैयार किया गया था। ऋतिक की यह मेहनत रंग लाई और वह रोल के लिए इतने पतले हो गए कि उन्हें पचानना तक मुश्किल हो रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब फिल्म सेट से उनकी कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड
गौरतलब है कि ऋतिक ने डाइट में मशहूर डिश लिट्ठी चोखा भी शामिल किया था। अभिनेता ने इसकी मात्रा तब बढ़ा दी थी जब वह गर्मियों के दौरान शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जमकर लिट्टी चोखे का स्वाद लिया। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपने कुक को इस डिश को पकाने के लिए खास निर्देश भी दिए थे। ऋतिक के इस डिश को खाने की वजह यह है कि यह फैट फ्री है। 

4 of 5
बॉलीवुड - फोटो : instagram
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद से ऋतिक अपने पुराने रूटीन में वापस आ गये हैं। इसके लिए अभिनेता ने तुरंत जिम जाना शुरू किया। इस दौरान ऋतिक ने एक फोटो भी शेयर किया था जिस पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन ने भी कमेंट किया था। सुजैन ने लिखा था तुम 20 साल पहले जितने हॉट थे उससे ज्यादा आज हॉट लग रहे हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
super 30 - फोटो : twitter
फिल्म सुपर 30 की कहानी बहुत प्रेरणादायक और उत्साहित करने वाली है। इसमें एक ऐसे अध्यापक की कहानी को दिखाया जाएगा जो गरीब तबके के बच्चों को आईआईटी की कोचिंग देता है। बच्चों को दी गई ये शिक्षा इतनी कारगार साबित होती है कि हर साल उनकी कोचिंग से 90 फीसदी बच्चे आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई कर लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें