बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भले ही एक दूसरे से अलग हो गए हैं। लेकिन इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग आज भी बरकरार है। ऋतिक और सुजैन दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे के काम की इज्जत भी बहुत करते हैं। इसका नजारा अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहता है। जब दोनों एक दूसरे के काम की सराहना करते हैं।