फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास वजह से ऋतिक रोशन ने रखा था 23 घंटे का उपवास, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Sat, 16 May 2020 10:51 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला
आम लोगों की तरह बॉलीवुड सितारे भी इस लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। ये सितारे सोशल मीडिया के द्वारा फैंस से जुड़े हुए हैं और वीडियोज- तस्वीरों के जरिए अपने बारे में उन्हें जानकारी देते रहते हैं। इस बीच अभिनेता ऋतिक रोशन ने बताया है कि वह 23 घंटे बिना कुछ खाए- पीए रहे। अभिनेता ने इसके पीछे की खास वजह को भी बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लॉकडाउन के बीच ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रख रहे हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह कई तरह के तरीके भी अपना रहे हैं। शुक्रवार को ऋतिक रोशन ने बेहद खास पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि वह 23 घंटे के उपवास पर हैं। ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक सेल्फी भी साझा की है। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला
इस सेल्फी के साथ उन्होंने बताया कि वह उपवास पर हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, '23 घंटे का उपवास। #healthyliving #resilience #disciplineequalsfreedom'। उन्होंने सेल्फी के साथ एक एप का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है जो उनकी फिटनेस पर नजर रखता है। ऋतिक रोशन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन हाल ही में मुंबई पुलिस की मदद करने की वजह से सुर्खियों में थे। इस बात की जानकारी खुद मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दी। कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद करने के लिए मुंबई पुलिस ने ऋतिक रोशन की सोशल मीडिया पर तारीफ भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मुंबई पुलिस के ऑन ड्यूटी अधिकारियों के लिए हैंड सेनिटाइजर्स भिजवाने के लिए ऋतिक आपका धन्यवाद। हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए आपके द्वारा दिए गए योगदान के लिए हम आपके आभारी हैं।' इस ट्वीट के जवाब में ऋतिक रोशन ने भी एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, 'हमारे पुलिस बलों का आभार, जिन्होंने हमारी सुरक्षा को अपने हाथों में ले लिया है। सुरक्षित रहें। हमारी सुरक्षा के लिए मैदान में जुटे सभी कोरोना योद्धाओं को मेरा प्यार और सलाम।'
 


पढ़ें: अखिल सचदेवा ने इस तरह तय किया गायिकी का सफर, हुमा कुरैशी ने ऐसे दिया था साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें