फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुपर 30' का ट्रेलर रिलीज होते ही ट्रोल हुए ऋतिक, सोशल मीडिया यूजर्स को याद आया इलेक्शन

Tue, 04 Jun 2019 11:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
super 30 - फोटो : Twitter
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म 'सुपर 30' का लंबे इंतजार के बाद ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में ऋतिक बिहार के मैथेमटिशियन आनंद कुमार का किरदार कर रहे हैं। चूंकि ट्रेलर देखकर ही पता चलता है कि ये फिल्म बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी है तो फिल्म में ऋतिक भोजपुरी भाषा भी बोलते दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
super 30 - फोटो : अमर उजाला
सुपर 30 के ट्रेलर ने जहां कई दर्शकों के दिलों को छूआ है तो वहीं कइयों ने ऋतिक रोशन की भोजपुरी भाषा का मजाक भी उड़ाया है। जी हां, सुपर 30 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है। इस फिल्म के डायलॉग्स और ऋतिक की भोजपुरी भाषा को लेकर कई मीम्स भी जमकर वायरल हो रहे हैं। 
 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
hrithik roshan - फोटो : file photo
सुपर 30 के ट्रेलर पर कई मीम्स बन गए हैं। डायलॉग 'प्रतिभा दिए हैं पर साधन नहीं' पर महेंद्र इलेक्शन से जोड़ते हुए ट्विटर पर लिखते हैं कि, 'भारतीय लोग इस चुनाव में ऐसे ही थे।' फिल्म के दूसरे डायलॉग 'इतना गलत कैसे हो सकते है भाई !' पर अनुराग ने लिखा, 'ऐसा मैं तब होता हूं जब ट्रीगनामिट्री सॉल्व कर रहा होता हूं।' 
 

 


 

4 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
अंशुल चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुपर 30 में ऋतिक रोशन की आवाज ऐसी लग रही है जैसे कोई मिल गया का रोहित बड़ा हो गया हो।' गौरतलब है कि साल 2003 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया में उनके किरदार नाम रोहित होता है। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में थीं। इन मीम्स के अलावा सुपर 30 को लेकर और भी मीम्स वायरल हो रहे हैं। 
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
super 30 - फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म सुपर 30 बिहार के मैथेमटिशियन आनंद कुमार की जिंदगी से प्रेरित है। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन आनंद कुमार की भूमिका में हैं। सुपर 30 के ट्रेलर से पहले फिल्म के कई पोस्टर्स सामने आए हैं। जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ये फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें