फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत से टक्कर लेने के मूड में नहीं हैं ऋतिक रोशन, 'सुपर 30' की बदल गई रिलीज डेट

Sun, 13 Jan 2019 09:54 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hrithik roshan
ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' को लेकर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई बार अपने लुक को भी बदला। फिल्म के सेट से ऋतिक की कई तस्वीरें सामने आती रही हैं । अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आई है ।
विज्ञापन

2 of 5
super 30
ऋतिक रोशन की इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है । पहले ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी अब 6 महीने बाद 26 जुलाई को रिलीज होगी । ऋतिक ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है । ऋतिक ने अपने ट्वीट में लिखा- बहुत जल्द समय बदलने वाला है! 
विज्ञापन

3 of 5
super 30
माना जा रहा है कि यह फिल्म की प्रमोशनल या पंचलाइन हो सकती है । बता दें कि अगर यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होती तो इसकी सीधी टक्कर कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'मणिकर्णिका' से होती । फिल्म की रिलीज डेट बढ़ाने के पीछे भी एक बड़ी वजह है ।



 

4 of 5
manikarnika, super 30 - फोटो : social media
निर्माताओं ने फिल्म के कुछ और हिस्से की शूटिंग करने का फैसला किया है, जिससे इस बायोपिक को बेहतर और व्यापक रूप दिया जा सके। दरअसल फिल्म निर्माताओं का उद्देश्य है कि आनंद कुमार के जीवन की कहानी इतनी दिलचस्प हो कि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे और वो इसे पसंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
super 30
इससे पहले डायरेक्टर विकास बहल पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद 'सुपर 30' के प्रोजेक्ट से उन्हें बाहर निकाल दिया गया था। यह फिल्म बिहार के टीचर आनंद कुमार के जीवन पर बनाई जा रही है। 'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और अपने किरदार की बारीकियों को समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें