ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘सुपर 30’ के सेट से लगातार तस्वीरें लीक होने के बाद फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने फिल्म के सेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दरअसल प्रोडक्शन टीम नहीं चाहती कि फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक हो। जिसे देखते हुए टीम को इस तरह के इंतजाम करने पड़े।
विज्ञापन
2 of 4
super 30
- फोटो : अमर उजाला
कहानी की प्रामाणिकता को बनाये रखने के लिए फिल्म की टीम इसे वास्तविक स्थानों पर फिल्माना चाहती थी लेकिन फिल्म में सुपरस्टार रितिक रोशन की मौजूदगी के चलते यह संभव नही हो सका। टीम जब भी वास्तविक स्थानों पर शूटिंग की कोशिश करती तो सेट के आस-पास लोगों का हुजूम लग जाता था।
विज्ञापन
3 of 4
ऋतिक रोशन
हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ऋतिक रोशन एक पापड़ बेचने वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने शूटिंग को सीक्रेट तरीके से शूट करना का फैसला किया है। ऋतिक रोशन इस फिल्म में पहली बार बिहारी शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में ऋतिक के फैंस उन्हें इस नए लुक में देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
अब तक आपने 6 पैक एब्स, लहराते हुए बाल, चमकदार स्किन और ग्लैमर से भरे ऋतिक को देखा हैं, लेकिन उनके इस लुक को देख निश्चित तौर पर आप कुछ देर के लिए ही सही लेकिन पुराने सभी किरदारों को भूल जाएंगे। विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।