बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बन रही फिल्म 'सुपर 30' एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। दरअसल आनंद कुमार के खिलाफ आईआईटी गुवाहाटी के चार छात्रों ने केस दर्ज कराया है। खबरों की मानें तो अविनाश बरो, बिकाश दस, मोंजित डोले और धनीराम ताव का आरोप है कि आईआईटी में 26 बच्चों को एडमिशन दिलाने का आनंद कुमार का दावा झूठा है।
विज्ञापन
2 of 6
Anand Kumar
- फोटो : social media
आनंद कुमार के खिलाफ ये एफआईआर आठ महीने पहले भी फाइल की गई थी। फिल्म के चर्चा में आने के बाद इन छात्रों ने एक बार फिर से आनंद कुमार के खिलाफ केस फाइल कर दिया। इतना ही नही इस फिल्म को लेकर आईआईटी (IIT) के इन 4 छात्रों ने फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग भी की है।
विज्ञापन
3 of 6
super 30
- फोटो : twitter
इस मामले में आनंद कुमार का कहना है- यह सब फिल्म बनने के बाद शुरू हुआ। ये बच्चे न मेरे संपर्क में कभी आए और न ही मुझसे पढ़े हैं। किसी ने मेरे संस्थान की प्रवेश परीक्षा तक नहीं दी है। मैं और मेरा भाई दिन रात करके यह संस्थान चलाते हैं। हम सरकारी मदद भी नहीं लेते हैं। किसी भी इंसान की तरक्की होती है तो उसकी राह में रोड़े अटकाने वाले बहुत लोग आ जाते हैं। मुझे इन बच्चों से पूरी सहानुभूति है। लगता है कि ये लोग किसी के बहकावे में आ गए।"
4 of 6
super 30
वहीं दूसरी तरफ गरीब छात्रों को आईआईटी की कोचिंग कराने वाली संस्था 'सुपर 30' (Super 30) के 18 छात्र इस साल (IIT) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced) में सफल हुए हैं। बता दें साल 2008, 2009, 2010 और 2017 में सुपर 30 के सभी 30 छात्र आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में सफल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 6
Hrithik Roshan
फिल्म सुपर 30 में एक्टर ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के किरदार को पर्दे पर बखूबी उतारा है। ये फिल्म बनने के दौरान लगातार विवादों में रही और बनने के बाद भी। फिल्म में बतौर डायरेक्टर विकास बहल का नाम है जिनपर #मीटू का आरोप है। मेकिंग के दौरान भी ये फिल्म आनंद कुमार की वजह से सुर्खियों में थी। आनंद की कहानी पर बन रही फिल्म के बारे में जानने के बाद लोगों ने आरोप लगाने शुरू कर दिए थे कि आईआईटी की तैयारी कराने वाले इंस्टिट्यूट 'सुपर 30' को आनंद ने अकेले नहीं खड़ा किया है।
बात करें फिल्म की तो सुपर 30 में ऋतिक के अलावा टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। मृणाल इससे पहले टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में काम कर चुकी हैं। 'सुपर 30' उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। इन दोनों के अलावा पंकज त्रिपाठी, नंदिश सिंह संधू, विरेंद्र सक्सेना और अमित साध जैसे कलाकार भी इस फिल्म में दिखाई देंगे।