फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दर्द ने ऋतिक रोशन को किया परेशान, दुखी होकर बोले- 'बहुत लाचार महसूस कर रहा हूं'

Mon, 10 Aug 2020 05:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
लगता है कि साल 2020 पूरी दुनिया के लिए तबाही लेकर लाया है। साल की शुरुआत से ही लगातार एक के एक बाद परेशान कर देने वाली घटनाएं घट रही हैं। बॉलीवुड में तो कई बड़े अभिनेता इस साल दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। साल 2020 में घट रही रहीं इन्हीं घटनाओं से अभिनेता ऋतिक रोशन बेहद दुखी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
ऋतिक रोशन ने साल 2020 की घटनाओं को लेकर दुख जाहिर करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने दुनिया में हो रहे हादसों और इसमें जान खो देने वाले लोगों को लेकर एक पोस्ट लिखा है। ऋतिक कहते हैं कि दुर्भाग्यपूर्ण समय में हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा और डट कर खड़े रहना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'उम्मीद की किसी किरण पर आश्रित रहना मुश्किल है, लेकिन ऐसा करना जरूरी भी है। दुनिया भर में एक के बाद एक हो रही दुखद घटनाओं के बाद खुद को बहुत लाचार महसूस कर रहा हूं। बेरूत विस्फोट, एयर इंडिया का हादसा, मॉरीशस में पर्यावरणीय आपातकाल, बाढ़ और आपदाएं, भूकंप, आर्कटिक के अंतिम आईस शेल्फ का ढह जाना, उस पर से महामारी से हमारी जंग है।'

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला
इन हादसों में जान गंवा देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए ऋतिक ने लिखा है, 'दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मैं प्रार्थना करता हूं और शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुर्भाग्यपूर्ण समय में हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा और डट कर खड़े रहना होगा। यह वक्त भी गुजर जाएगा। हमें रोशनी जरूर मिलेगी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। फिल्म में उनके अलावा टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। इसके अलावा  इन दिनों वो 'कृष 4' को लेकर चर्चा में हैं। 

Janamashtami 2020: बड़े पर्दे पर इन अभिनेताओं ने निभाया है भगवान श्रीकृष्ण का किरदार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें