फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ ऋतिक रोशन की तस्वीर साझा कर सुजैन खान ने बताया, 'जिंदगी क्या है ?'

Sun, 26 Apr 2020 09:25 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुजैन खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान का तलाक हुए करीब 6 साल हो गए हैं। इसके बाद बी दोनों कई मौकों पर साथ नजर आते हैं। ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों की परवरिश एक आम माता-पिता की तरह ही करते हैं जिससे उनके तलाक का असर बच्चों पर ना पड़े। इसी के चलते हाल ही में ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान अपने बच्चों की चिंता में लॉकडाउन के बीच ऋतिक के घर पर ही रहने के लिए आ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुजैन खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुजैन खान इन दिनों ऋतिक के घर पर ही अपने बच्चों के साथ समय बिता रही हैं। इसी बीच सुजैन वक्त निकालकर सोशल मीडिया पर भी कई सारी पोस्ट साझा करती रहती हैं। सुजैन जब ऋतिक के घर पर रहने के लिए गई थीं तब उन्होंने कई तस्वीरें साझा कर बताया था कि उनकी टैम्पररी काम करने की जगह कैसी दिखती है। वहीं अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि जिंदगी क्या है?
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों के साथ ऋतिक रोशन - फोटो : Social Media
सुजैन ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है। जिसमें अभिनेता ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों के साथ अपने घर की बाल्कनी में खड़े हुए हैं। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि वो अपने बच्चों के साथ कुछ चर्चा कर रहे हैं। इसी तस्वीर के साथ सुजैन ने बताया है कि जिंदगी क्या है। सुजैन ने इस पोस्ट के कैप्शन में विलियम हेनरी की कविता 'Leisure' की कुछ पंक्तियां लिखी हैं। सुजैन ने लिखा, 'जिंदगी क्या है, देखभाल से भरी हुई'।
 

4 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram
आगे सुजैन लिखती हैं, 'हमारे पास खड़े रहने और देखने का वक्त नहीं है। प्यार से किसी चीज का कारण और हालचाल पूछने का वक्त नहीं है। इसलिए कुछ देर रुकें और निहारने का आनंद उठाएं। अपने अंदर महसूस करें, इसे अपने अंदर समाहित करें। हम सभी लोग कहीं ना कहीं जा रहे हैं, जबकि हमें पता नहीं कि हम कहां जा रहे हैं। इसी शानदार चीज को जिंदगी कहते हैं'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Suzzanne Khan - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुजैन खान इन दिनों लॉकडाउन के चलते अपने बच्चों के लिए ऋतिक के घर में ही आकर रुकी हुई हैं। इस बात की जानकारी खुद सुजैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। जिसके बाद से दोनों के एक बार फिर से साथ होने की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया था। बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने साल 2014 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। हालांकि दोनों कई बार एक साथ समय बिताते हुए नजर आते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें