21 साल पहले बॉलीवुड डायरेक्टर राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को फिल्म 'कहो ना प्यार है' से लॉन्च किया था। ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म बड़े पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म के चलते ऋतिक रातों रात सुपरस्टार बन गए थे।आज 40 प्लस होने के बाद भी ऋतिक के प्रति लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई है तो सोचिए कि 21 साल पहले ऋतिक को देखकर लड़कियों का क्या हाल हुआ होगा? लड़कियां तो ऋतिक की इस कदर उनकी दीवानी हो गईं थी उन्हें शादी के हजारों प्रपोजल आए थे।