बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इस समय अपनी आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म तमिल की हिट 'विक्रम वेध' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री की जोड़ी कर रही है, जिन्होंने ऑरिजिनल फिल्म का भी निर्देशन और लेखन किया था। फिल्म में राधिका आप्टे के साथ विक्रम के रूप में सैफ अली खान भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, तो वहीं अभिनेता ऋतिक रोशन वेधा के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की एक पूरी सीरीज शेयर की है। जिसमें वह वेधा की लुक में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस तक उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं, तो वहीं ऋतिक की कथित गर्लफ्रैंड सबा आजाद ने भी उनकी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।