बॉलीवुड के सुपरहीरो और हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उन्हें बॉलीवुड के सितारों से लेकर फैंस तक, सभी ने जन्मदिन की ढेरों बधाई दी हैं। जन्मदिन के खास दिन को ऋतिक रोशन ने फैंस और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। उनके घर पर फैंस की भीड़ भी देखने को मिली।
विज्ञापन
2 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : social media
गुरुवार को ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सैकड़ों फैंस उनके अपार्टमेंट के बाहर नजर आए। वहीं फैंस का अभिवादन करते हुए ऋतिक रोशन ने पहले अपने घर की खिड़की से हाथ हिलाया और घर से बाहर आकर फैंस से साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान ऋतिक रोशन ने फैंस से साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं।
विज्ञापन
3 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : social media
फैंस के अलावा ऋतिक रोशन ने दोस्तों के साथ भी जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में अपनी बर्थडे पार्टी रखी। बर्थडे पार्टी में उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान से लेकर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, कनिका कपूर और मीरा राजपूत सहित बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। इन सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।
4 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : social media
वहीं एक्स वाइफ सुजैन खान ने ऋतिक रोशन को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सुजैन खान और ऋतिक रोशन के साथ उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ सुजैन ने ऋतिक रोशन के लिए बेहद खास पोस्ट भी लिखा है।
Hrithik Roshan and Sussanne Khan
- फोटो : instagram
सुजैन खान ने अपनी पोस्ट में ऋतिक रोशन को अपना हमेशा से सबसे अच्छा दोस्त और जान से प्यारा बताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- दुनिया में मेरे सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। ये शक्ति हमेशा तुम्हारे साथ रहेगी। सुजैन खान की इस पोस्ट को उनके और ऋतिक रोशन के फैंस पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अभी भी हैंडसम हंक को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।