फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan Birthday: ट्रैफिक सिग्नल पर सुजैन को देख लट्टू हो गए थे ऋतिक, शादी के 14 साल बाद दिया इंडस्ट्री का सबसे महंगा तलाक

Sun, 10 Jan 2021 10:53 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ह्रितिक रोशन बर्थडे - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन के लुक्स और एक्टिंग की तो दुनिया दीवानी है। अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन से उन्होंने लोगों को अपना जबरा फैन बनाया है। वही लड़कियां तो ऋतिक के गुड लुक्स पर अपनी जान झिड़कती हैं। 10 जनवरी 1974 को जन्में ऋतिक इस बार अपना 47वां जन्मदिन मना रहें हैं। हालांकि 47 की उम्र में भी ऋतिक 25 साल के लड़कों को पीछे छोड़ देते हैं। अपनी एक्टिंग और लुक्स से धूम मचाने वाले ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक ने बॉलीवुड में कई फिल्में की है, लेकिन मीडिया में वो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने तलाक को लेकर चर्चा में रहे। साल 2014 में जब अचानक से ऋतिक और सुजैन के तलाक की खबरें सामने आई तो फैंस हैरान रह गए। बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी और शादी के 14 साल बाद इस कपल ने अलग  होने का फैसला कर लिया था। उन दिनों ऋतिक और सुजैन की तलाक की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram
ये बात हैरान कर देने वाली इसलिए थी क्योंकि ऋतिक और सुजैन एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने लव मैरिज की थी। दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत एक ट्रैफिक सिग्नल से हुई थी। दोनों ही अपनी कार में बैठे थे और जाम में फंसे थे। सुजैन को देखते ही ऋतिक ने अपना दिल दे बैठे थे। ऋतिक ने किसी तरह सुजैन से जान-पहचान बनाई और छोटी-छोटी मुलाकात के बाद दोनों अक्सर डेट पर जाने लगे। दो साल बाद उन्होंने शादी कर ली।

4 of 5
hrithik and suzzane
शादी के बाद ऋतिक और सुजैन की गिनती बॉलीवुड के बेस्ट कपल में होती थी। हालांकि 14 साल बाद इस रिश्ते का अंत हो गया। दोनों के तलाक की खबरों की असली वजह कभी सामने नहीं आ पाई। खबरों की मानें तो सुजैन अर्जुन रामपाल के करीब आने लगी थीं इसलिए दोनों का तलाक हुआ वही ये भी कहा जाता है कि फिल्म 'काइट्स' के दौरान ऋतिक और बारबरा मोरी की बीच बढ़ी नजदीकियों ने ऋतिक और सुजैन को दूर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि वजह जो भी रही हो दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया था। इस तलाक के बाद ऋतिक ने सुजैन को एलिमनी के तौर पर करीब 380 करोड़ रुपये दिए थे। उनके एलिमनी की रकम ने भी फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों के तलाक को इंडस्ट्री का सबसे मंहगा तलाक माना जाता है। आज ऋतिक और सुजैन एक दूसरे से अलग जरूर हो चुके है, लेकिन उनकी दोस्ती आज भी बरकरार है। दोनों अपने बच्चो की परवरिश बड़ी ही समझदारी के साथ करते हैं। इतना ही नहीं कईं मौकों पर ऋतिक और सुजैन को बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते देखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें