फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक के जन्मदिन पर मां ने साझा की अनदेखी तस्वीरें, ब्रेन सर्जरी के समय अभिनेता की हो गई थी ऐसी हालत

Fri, 10 Jan 2020 10:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्मदिन 10 जनवरी को होता है। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह आज 46 साल के हो गए हैं। ऋतिक की गिनती बॉलीवुड के सबसे मंहगे अभिनेताओं में से एक होती है। उन्होंने बतौर मुख्य हीरो अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म कहो न प्यार से किया था। उनकी पहली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऋतिक रोशन अब तक कई शानदार फिल्म दे चुके हैं। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई सितारे और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : social media
ऋतिक को उनकी मां पिंकी रोशन ने बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। ऋतिक की मां ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बेटे ऋतिक रोशन की सात साल पुरानी कई अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। ऋतिक की ये तस्वीरें उस समय की हैं जब उन्होंने अपनी ब्रेन सर्जरी करवाई थी। पिंकी रोशन ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें ऋतिक ऑपरेशन थिएटर में नजर आ रहे हैं। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार साल 2013 में फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान ऋतिक के सर में चोट लगी थी जिसके कारण उनके दिमाग में रक्त का थक्का जम गया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : social media
इन तस्वीरों को साझा करते हुए पिंकी रोशन ने बेटे ऋतिक के लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा। पिंकी रोशन ने लिखा, 'आज मैं भारी मन से ऐसी तस्वीरें साझा कर रही हूं जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। हालांकि, यह अफसोस, दुख या चिंता के साथ भारी मन नहीं है। ये ढेर सारे प्यार के साथ फैला हुआ भारी मन है जिसके जरिए खून का हर कतरा मुझे डुग्गू की मां होने का सबसे ज्यादा अहसास करवाता है। हमने अपने बच्चों में चरित्र पैदा किया, उनका समर्थन किया और उन्हें प्रोत्साहित करने का उदाहरण बना दिया है। क्या होता है जब उनकी सहानभुती, शक्ति और साहस माता-पिता से आगे निकल जाते हैं?' पिंकी रोशन ने अपने पोस्ट में आगे खुलासा किया कि ब्रेन सर्जरी के दौरान ऋतिक लगभग बेहोश थे। 

4 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर ऋतिक की मां ने लिखा, 'डुग्गू जब ब्रेन सर्जरी के लिए जा रहा था तो मैं काफी घबराई हुई थी। मेरा ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ा हुआ था। जब डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तो मैं उसकी हर समय चिंता कर रही थी,लेकिन उसकी आंखों में कोई डर, चिंता और घबराहट नहीं थी। उसकी इस हिम्मत ने मुझे भी शक्ति दी।' इसके अलावा पिंकी रोशन ने बेटे ऋतिक के इस बारे में और भी प्यारी भरी बातें लिखी हैं। सोशल मीडिया पर ब्रेज सर्जरी की ऋतिक की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram
पिंकी रोशन के अलावा ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी उन्हें बेहद खास पोस्ट के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। सुजैन ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक और अपने दोनों बेटों की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, जन्मदिन की बधाई Rye, मुझे पता है आप सबसे अविश्वसनीय आदमी हैं। सोशल मीडिया पर सुजैन खान की पोस्ट भी काफी वायरल हो रही है। ऋतिक रोशम के फैंस भी उनकी इस पोस्ट में कमेंट के जरिए बधाई दे रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें