फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन का जन्मदिन और अश्लील कमेंट पर रकुल प्रीत ने लगाई क्लास, पांच खबरें

Sun, 10 Jan 2021 09:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन और रकुल प्रीत - फोटो : फाइल
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन के लुक्स और एक्टिंग की तो दुनिया दीवानी है। अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन से उन्होंने लोगों को अपना जबरा फैन बनाया है। वही लड़कियां तो ऋतिक के गुड लुक्स पर अपनी जान झिड़कती हैं। 10 जनवरी 1974 को जन्में ऋतिक इस बार अपना 47वां जन्मदिन मना रहें हैं। हालांकि 47 के उम्र में भी ऋतिक 25 साल के लड़कों को पीछे छोड़ देते हैं। अपनी एक्टिंग और लुक्स से धूम मचाने वाले ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Hrithik Roshan Birthday: ट्रैफिक सिग्नल पर सुजैन को देख लट्टू हो गए थे ऋतिक, शादी के 14 साल बाद दिया इंडस्ट्री का सबसे महंगा तलाक
 
विज्ञापन

2 of 5
लॉकडाउन की लव स्टोरी - फोटो : फाइल
बेहद खराब टीआरपी की वजह से टीवी का एक और धारावाहिक दर्शकों को अलविदा कहने के लिए तैयार है। और वह धारावाहिक है 'लॉकडाउन की लव स्टोरी'। देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद टीवी पर शुरू हुए इस धारावाहिक को दर्शक नसीब नहीं हो रहे। इसलिए, निर्माताओं ने इस शो को बंद करने का फैसला कर लिया है। हालांकि, इस बारे में अभी निर्माताओं ने चुप्पी साधी है और यहां तक कि फिलहाल उन्होंने शो के कलाकारों को भी इसके बंद होने के बारे में नहीं बताया।

OMG! धाकड़ प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा के इस सीरियल की समय से पहले ही विदाई, कलाकारों को जानकारी तक नहीं

 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बयानों को लेकर हमेशा खबरों में रहती हैं। इस समय वह अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल में हैं। शनिवार को यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने लव जिहाद कानून का समर्थन करते हुए इसे लोगों के लिए मददगार बताया।

कंगना रणौत ने किया लव जिहाद कानून का समर्थन, बताया किस तरह से लोगों के लिए है मददगार


 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : ट्विटर
कोरोना काल में मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद भारत में कोविड 19 फैलने के बाद से लोगों की मदद कर रहे हैं। बीते कई महीनों से सोनू अलग-अलग तरीकों से लोगों को सहायता पहुंचा रहे हैं। कभी भी वह किसी का इलाज करा रहे हैं तो कभी बच्चों के स्कूल की फीस भर रहे हैं। हाल ही में सोनू ने एक छह साल के बच्चे की मदद की जो कि पहली मंजिल से गिर पड़ा था। 

पहली मंजिल से गिरकर घायल हुआ छह साल का बच्चा, सोनू सूद ने बचाई जान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram/rakulpreet
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसने आम लोगों को बॉलीवुड सेलेब्स के बहुत करीब कर दिया है। हालांकि पहले जहां सितारों को लोगों का सिर्फ प्यार ही मिलता था वहीं अब सितारों को ट्रोलिंग का भी शिकार होने पड़ता है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम भी शामिल हैं जिन्हें उनके शॉर्ट ड्रेस के लिए ट्रोल करने की कोशिश की गई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने भी अपने शानदार जवाब से यूजर का मुंह बंद कर दिया था।

रकुल प्रीत की शॉर्ट ड्रेस पर यूजर ने किया था अश्लील कमेंट, एक्ट्रेस ने करारा जवाब देकर की बोलती बंद

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें