अभिनेता ऋतिक रोशन के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहा। उनकी फिल्में 'सुपर 30' और 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुईं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऋतिक जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पहली बार होगा जब वो किसी हॉलीवुड फिल्म में काम करेंगे। इससे पहले बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता रहे हैं जो हॉलीवुड में अपना दमखम दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय
अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय से ऐश्वर्या राय ने ना केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी परचम लहराया है। ऐश्वर्या ने हॉलीवुड में 'मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस', 'पिंक पैंथर 2', 'प्रोवोक्ड' और 'द लास्ट लीजन' जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
3 of 8
deepika padukone
- फोटो : amar ujala
दीपिका पादुकोण
हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में दीपिका पादुकोण नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ विन डीजल थे। फिल्म में दीपिका ने जोरदार एक्शन किया था। हालांकि फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
4 of 8
Priyanka Chopra
- फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' हॉलीवुड में भी सुपरहिट हैं। प्रियंका ने 'इजंट इट रोमांटिक' और 'बेवॉच' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वहीं प्रियंका क्वांटिको सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 8
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लियोनार्डो डिकेप्रियो के साथ फिल्म 'द ग्रेट गेट्सबाय' में काम किया था। फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
6 of 8
Irrfan Khan
- फोटो : instagram
इरफान खान
दमदार अभिनेता कहे जाने वाले इरफान खान की अदायगी का कायल बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड भी है। इरफान ने हॉलीवुड फिल्म 'द नेमसेक', 'द वॉरियर', 'जुरासिक वर्ल्ड', 'लाइफ ऑफ पाय' और 'इनफर्नो' में काम किया है।
विज्ञापन
7 of 8
om puri
- फोटो : social media
ओम पुरी
दिग्गज अभिनेता ओम पुरी ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उनकी मुख्य फिल्मों में 'सिटी ऑफ जॉय', 'द घोस्ट एंड द डार्कनेस', 'ईस्ट इज ईस्ट' और 'चार्ली विल्संस वॉर' है।
नसीरुद्दीन शाह
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'द मॉनसून वेडिंग', 'द लीग ऑफ एक्स्ट्राऑर्डेनरी जेंटलमैन' और 'द ग्रेट न्यू वंडरफुल' में काम किया है।