ऋतिक रोशन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं
बॉलीवुड एक्टर और बेहतरीन डांसर ऋतिक रोशन आज अपना 45वां जन्मदिन मना सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऋतिक की गिनती बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक होती है। अपनी पहली फिल्म से कई अवॉर्ड्स जीतने वाले ऋतिक रोशन को साल 2012 में फोर्ब्स इंडिया ने टॉप 100 सबसे ज्यादा पॉपुलर लोगों की लिस्ट में शामिल किया था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन
2 of 5
kalki koechlin
- फोटो : file photo
कल्की केकलां आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कल्की केकलां आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कल्की को देव डी, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और शंघाई जैसी फिल्मों में देखा गया है। जल्द ही वह एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय में भी नजर आने वाली हैं। कल्की केकलां निर्देशक अनुराग कश्यप की वजह से भी चर्चा में रह चुकी हैं। अनुराग कश्यप के साथ कल्की केकलां काफी समय तक साथ रहीं। इस दौरान उनकी शादी और फिर तलाक की खबर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन
3 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द दिखेंगी मणिरत्नम की फिल्म में, अमिताभ बच्चन भी दे सकते हैं साथ
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही निर्माता-निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि उनकी यह फिल्म साउथ की चर्चित फिल्म बाहुबली की तरह पीरियड ड्रामा होगी। खबरों की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनके ससुर और महानायक अमिताभ बच्चन भी स्क्रीन शेयर कर सकते हैं।
4 of 5
manikarnika
- फोटो : file photo
कंगना रनौत के बाद अब 16 साल की अनुष्का सेन भी बनेंगी मणिकर्णिका
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बाद बाल कलाकार अनुष्का सेन भी पर्दे पर मणिकर्णिका का किरदार निभाती नजर आएंगी। खबरों की मानें तो 16 साल की अनुष्का टीवी चैनल कलर्स के आने वाले शो 'खूब लड़ी मर्दानी-झांसी की रानी' में झांसी की रानी की भूमिका में दिखेंगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें कि कंगना ने 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज होगी।
इस वेब सीरीज में लीजा रे का हो सकता है समलैंगिक महिला का किरदार
कसूर और वाटर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे जल्द ही वेब सीरीज में दिखने वाली हैं। उनकी आने वाली इस वेब सीरीज का नाम Four More Shots Please!है। यह वेब सीरीज 4 महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज में लीजा रे समलैंगिक महिला का किरदार कर सकती है। Four More Shots Please! 25 जनवरी को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में रिलीज होने वाली है।