फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: एयरपोर्ट के बाहर गर्लफ्रेंड सबा खान का हाथ थामे नजर आए ऋतिक रोशन, यूजर्स बोले- 'बाप- बेटी की जोड़ी'

Tue, 05 Apr 2022 08:42 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम
सुजैन खान से तलाक लेने बाद ऋतिक रोशन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। इस बार अभिनेता का दिल एक म्यूजीशियन के लिए धड़का है। ऋतिक रोशन अक्सर अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ सार्वजनिक स्थलों पर देखे जा चुके हैं। कई बार खबरें भी आ चुकी हैं कि ऋतिक रोशन, सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। मंगलवार को वह सबा के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। ऋतिक ने सबा का हाथ कसकर थाम रखा था। एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी के सामने दोनों ही बेहद सहज नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 4
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान ऋतिक रोशन ने सफेद रंग की टीशर्ट और डेनिम पैंट पहन रखी थी। उन्होंने कैप के साथ गॉगल्स और मास्क पहन रखा था। तो वहीं सबा ग्रे रंग के क्रॉप टॉप और जॉगर्स में थीं। उन्होंने भी अपना चेहरा मास्क के कवर किया था और हाथ में स्वेटशर्ट कैरी किया था। इस दौरान सबा हंसती हुई नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

3 of 4
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन और सबा एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही अपनी कार में बैठकर चले गए। ऋतिक और सबा को पहले भी कई बार एकसाथ देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक्टिविटीज से लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं। कुछ दिन पहले सबा ऋतिक के परिवार के साथ लंच करती हुई भी नजर आई थीं।
विज्ञापन

4 of 4
ऋतिक रोशन के परिवार के साथ सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यूजर्स ऋतिक रोशन को ट्रोल करने में जुट गए हैं। एक यूजर ने सबा आजाद को देखकर लिखा- 'छोटी बच्ची हो क्या।' वहीं दूसरे ने लिखा- 'बच्ची को लेकर घूम रहे हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'बच्ची लग रही है।' एक यूजर ने तो हद कर दी, उसने लिखा- 'मुझे लगा बेटी है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही उनकी नई फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें