फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना सर्वाइवर्स से ऋतिक-अजय ने की अपील और मुरादाबाद में पत्थरबाजी की घटना पर भड़के जावेद अख्तर, पांच खबरें

Mon, 20 Apr 2020 04:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का असर दूसरे देशों के मुकाबले भारत में भले कम हों लेकिन लगातार बढ़ते संक्रमण के मामले मुश्किल जरूर पैदा कर रहे हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16116 हो गई है जबकि 519 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बॉलीवुड स्टार्स लगातार इस मुश्किल में वक्त में सहायता राशि देने के साथ-साथ लोगों को जागरुक कर रहे हैं। इस बार सितारों ने लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की है।

कोरोना को मात दे चुके लोगों से ऋतिक और अजय देवगन ने की अपील, बोले- आपके ब्लड में बुलेट, इसे डोनेट करें

 
विज्ञापन

2 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
देश इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। इसके बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। लेकिन इस बीच घरों में घेरलू हिंसा के भी मामले बढ़ने लगे हैं। इस गंभीर मामले पर अब बॉलीवुड स्टार्स और खेल जगत के लोग साथ आए हैं। उन्होंने एक वीडियो के जरिए घरेलू हिंसा पर लॉकडाउन की मांग करते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।

लॉकडाउन में बढ़ी घरेलू हिंसा के खिलाफ खड़ा हुआ बॉलीवुड और खेल जगत, वीडियो जारी कर कही ये बात

 
विज्ञापन

3 of 5
Mamta Kulkarni - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में आपको सफलता यूं ही नहीं मिल जाती, कई लोग यहां एक मौके के लिए पूरी जिंदगी बिता देते हैं। कईयों के हाथ सफलता तो लगती है लेकिन वो उसे संभाल नहीं पाते। कहा भी जाता है कि स्टार बनना तो थोड़ा सरल है लेकिन स्टारडम कायम रखना सबसे मुश्किल है। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने एक वक्त पर बुलंदियों को छुआ लेकिन वहां पहुंचकर वो खुद को संभाल नहीं पाए। वो ऐसे औंधे मुंह गिरे कि कोई उठा भी नहीं सका। ऐसा ही एक नाम है ममता कुलकर्णी का।

टॉपलेस फोटोशूट से मचाया था तहलका, ड्रग तस्कर से रचाई शादी, ऐसे बर्बाद हुआ ममता कुलकर्णी का हिट करियर


 

4 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया है। शाहरुख खान इन दिनों कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही लोगों के बीच कोविड-19 के बारे में जागरूकता भी फैला रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने बीते शनिवार को कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों और इस दौरान लोगों को जरूरी सेवा प्रदान कर रहे लोगों के लिए आयोजन रखा। 

कोरोना के खिलाफ जंग मे फिर आगे आए शाहरुख खान, डब्ल्यूएचओ ने भी की तारीफ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में कई लोगों के चोट आई थी। पूरे देश में इस घटना की कड़ी निंदा हुई। कुछ दिन पहले इस मामले को लेकर गीतकार जावेद अख्तर और निर्माता अशोक पंडित के बीच तीखी बहस हो गई थी। अब जावेद अख्तर ने इस घटना पर ट्वीट और वीडियो के जरिए पत्थरबाजों को फटकार लगाई है।

मुरादाबाद में पत्थरबाजी की घटना पर भड़के जावेद अख्तर, लगाई ऐसी फटकार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें