कंगना रनौत के बयान के बाद ऋतिक रोशन सवालों में घिर गए हैं। वो जहां जाते हैं उनसे कंगना को लेकर ही सवाल किए जाते हैं। हालांकि कंगना के बयान के बाद ऋतिक ने कोई टिप्पणी नहीं की है। हाल ही में ऋतिक ने अपनी ट्विटर वॉल पर एक पोस्ट किया है। जो कि काफी शॉकिंग है।
पढ़ें- फिल्म में 'किन्नर' बन लोगों में खौफ पैदा कर गया था ये विलेन, इस वजह से हो गई थी मौ
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
सुनयना रोशन
दरअसल, ऋतिक ने अपनी बड़ी बहन सुनयना की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि सुनयना का वजन पहले काफी ज्यादा हुआ करता था। लेकिन अब उनका वजन काफी कम हो गयास है। साथ ही वो काफी ग्लैमरस भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऋतिक ने एक कैप्शन भी लिखा।
Now that's what I call a transformation !! So so proud of you didi @roshansunaina #keepgoing #impossibleisNothing pic.twitter.com/yQA4OZ4N9K
— Hrithik Roshan (@iHrithik) September 7, 2017
विज्ञापन
3 of 7
सुनयना रोशन
उन्होंने लिखा, 'इसे कहते हैं ट्रांसफॉर्मेशन। मुझे आप पर गर्व है दीदी।' सुनयना रोशन के बारे में आप ज्यादा नहीं जानते होंगे क्योंकि वो हमेशा पर्दे के पीछे रहीं। लेकिन सुनयना ने अपनी जिंदगी को जिस तरह संभाला है उससे वो पूरे परिवार की हीरो बन गई हैं।
पढ़ें- ड्राइविंग स्कूल खोलने पर ट्रोल हुए सलमान खान, राम रहीम के साथ जोड़कर लोगों ने की खिंचाई
4 of 7
सुनयना रोशन
46 साल की सुनयना का बचपन से ही वजन ज्यादा रहा है। उनके फिल्मों में ना आने की एक वजह ये भी हो सकती है। सुनयना की अब तक दो शादियां हुई हैं और एक बार सगाई भी टूट चुकी है। सुनयना की पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मोहन नदार से शादी की। अब दोनों अलग हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सुनयना रोशन
सुनयना का नाम कई सेलेब्रिटीज के साथ भी जुड़ता रहा है। इसमें राजीव पॉल का नाम खासा चर्चा में रहा था। इन सब के अलावा सुनयना कैंसर की बीमारी भी झेल चुकी हैं। सुनयना को सरविकल कैंसर हुआ था। सुनयना अपने पिता के साथ जब फिल्म 'क्रेजी 4' की शूटिंग में उनके साथ काम कर रही थीं तो उन्हें हैवी ब्लीडिंग हुई।
विज्ञापन
6 of 7
सुनयना रोशन
जब उन्होंने टेस्ट करवाया तो वो हैरान रह गईं। ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने उन्हें फोन कर बताया कि उनको कैंसर है। उस दिन वो कमरे में जाकर सारा दिन रोती रहीं। परिवार के समझाने के बाद उनका इलाज शुरू हुआ। कीमोथेरेपी के दौरान उनके सारे बाल झड़ गए। सुनयना उस समय खुद को शीशे में देखकर खूब रोती थीं। इसके चलते वो डिप्रेशन में जाने लगीं।
एक लंबे संघर्ष के बाद सुनयना ने अपनी इस बीमारी पर जीत पा ली। अब सुनयना एक खुशहाल जीवन जी रही हैं। वो अपने पैरेंट्स के साथ ही रहती हैं। पहले पति से सुनयना की एक बेटी सुरानिका भी है। फिल्म निर्देशन के अलावा सुनयना एक किताब 'टु डैड विद लव' भी लिख चुकी हैं।