फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक के जन्मदिन पर फाइटर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने लिखा धन्यवाद नोट, पोस्ट साझा कर कही यह बात

Wed, 10 Jan 2024 09:45 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ आनंद ने आज बुधवार को ऋतिक रोशन के जन्मदिन के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म फाइटर के सेट से अपनी और ऋतिक रोशन की दो तस्वीरें साझा कीं।  
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। ऋतिक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फाइटर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक के जन्मदिन पर पोस्ट साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नोट लिखकर अपने करियर के 10 वर्षों को याद किया।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ आनंद ने आज बुधवार को ऋतिक रोशन के जन्मदिन के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म फाइटर के सेट से अपनी और ऋतिक रोशन की दो तस्वीरें साझा कीं। ऋतिक पहली तस्वीर में वायु सेना की वर्दी में निर्देशक के साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, सिद्धार्थ काले कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर भी फाइटर के सेट से मिलती-जुलती है, जिसमें दोनों किसी चीज को ध्यान से देख रहे हैं। 

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के समर्थन में आईं कंगना रणौत, मीडिया पर लगाया बड़ा आरोप
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने पोस्ट में अपने सहयोग के 10 वर्षों को याद किया। सिद्धार्थ आनंद ने लिखा, 'आपको शुभकामना देने के अलावा, आपके बड़े दिन पर एक छोटा सा धन्यवाद नोट। 10 साल पहले हमने एक साथ अपनी यात्रा शुरू की थी। आपने उस समय मुझ पर विश्वास किया जब बहुत कम लोगों ने मुझ पर विश्वास किया। मेरे लिए जीवन कभी भी एक जैसा नहीं रहा। मुझे नहीं लगता कि मैंने आपको कभी किसी छोटी या बड़ी चीज के लिए धन्यवाद दिया हो।'

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे लिखा, 'आपके पास किसी और से बेहतर दिल नहीं है, जो लोग आपको जानते हैं वे इसकी पुष्टि करेंगे। आज, मेरे मित्र, मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य, अपार खुशी और प्रचुर सफलता की कामना करता हूँ। मेरे लिए भी एक छोटी सी शुभकामना, हम साथ चलते रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म फाइटर की बात करें तो इसमें ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिका में हैं। मुख्य कलाकारों की शुरुआती झलकियां और किरदारों के नाम हाल ही में सामने आए थे। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। 

Irrfan Khan: बड़े परदे पर फिर से सजेगी इरफान की ये कालजयी फिल्में, सुतापा की मौजूदगी में होगी शिल्प पर चर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें