इन दोनो बॉलीवुड के गलियारों में ऋतिक रोशन और सबा आजाद के किस्से सबकी जुबान हैं। अक्सर ऋतिक रोशन और सबा आजाद को एक साथ देखा जाता है। 'रॉकेट बॉयज 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भी ऋतिक रोशन अपनी गर्ल फ्रेंड सबा आजाद के साथ ही नजर आए। सबा आजाद ने 'रॉकेट बॉयज' के पहले सीजन के बाद अब इसके दूसरे सीजन में भी काम किया है। लेकिन, इस खास स्क्रीनिंग में ऋतिक के पहुंचने से सीरीज के दूसरे कलाकार और तकनीशियन ही उखड़े उखड़े नजर आए क्योंकि इसके बाद किसी ने सीरीज की अच्छाई या खराबी को लेकर बात की ही नहीं, सब बस ऋतिक और सबा के रिश्तों के चटखारे ही लेते रहे।