फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hriday Shetty: उत्तराखंड में ‘मसूरी बॉयज’ की शूटिंग सिर्फ 26 दिन में पूरी, पापा की बायोपिक बनाना मेरा सपना

सार

Mussoorie Boyz: फिल्म मसूरी बॉयज की शूटिंग महज 26 दिनों में पूरी कर ली गई है। फिल्म का निर्देशन हृदय शेट्टी ने किया है। हाल ही में उन्होंने अमर उजाला के साथ खास बातचीत की।
विज्ञापन
1 of 7
हृदय शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा जिन्होंने बीती सदी के छठे और सातवें दशक में देखना शुरू किया, उनके जेहन में एक चेहरा हमेशा बसा रहता है और वह है फाइट मास्टर शेट्टी, पूरा नाम मुड्डू बाबू शेट्टी। उनके बड़े बेटे हृदय शेट्टी बतौर फिल्म निर्देशक बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं, पूरी तरह से उत्तराखंड में शूट की गई अपनी नई फिल्म ‘मसूरी बॉयज’ से। हृदय शेट्टी से एक एक्सक्लूसिव मुलाकात की अमर उजाला के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल ने।
 
विज्ञापन

2 of 7
हृदय शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने पिताजी से आपने हिंदी सिनेमा के कौन से खास गुर सीखे?
मैं नौवीं में पढ़ता था, जब पापा ने एक दिन घर में ही आखिरी सांस ली। हुआ यूं था कि एक एक्शन फिल्म के सेट पर ब्लास्ट करने वाले एक तकनीशियन की टाइमिंग में गड़बड़ी से एक स्टंटमैन की मौत हो गई। इस घटना ने पापा को बुरी तरह तोड़ दिया। इतने प्रोड्यूसर फोन करते पर वह अपने किसी सहायक को भेज देते। वह अपनी पूरी टीम को परिवार मानते थे, और मैं भी यही करता हूं
विज्ञापन

3 of 7
हृदय शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुनने में आता है कि फाइट मास्टर राम शेट्टी को वह एक कैंटीन से उठाकर लाए थे, और उन्हें फाइट मास्टर बना दिया था?
सर, पापा ने हमें एक बात सिखाई कि नेकी कर दरिया में डाल। हम सब भाई इसी नीति को अपनाते हैं। हमें किसी से कोई शिकायत नहीं रही। एक जमाना था जब फिल्म वितरकों की मांग पर रमेश सिप्पी जैसे निर्देशक ने फिल्म ‘सीता और गीता’ में पापा और धर्मेंद्र की अलग से फाइट डाली थी। उन दिनों फिल्म वितरक पूछते थे फिल्म में शेट्टी और हेलन में से कोई है कि नहीं।

4 of 7
हृदय शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सवाल मेरा राम शेट्टी को लेकर था?
हां. आपकी सूचना सही है। पापा ने दर्जनों लोगों को मौका दिया फिल्म इंडस्ट्री में, लेकिन कभी इसका क्रेडिट नहीं लिया। जिन्होंने उन्हें अपना गुरु माना, वे शान से कहते थे कि हम शेट्टी फाइट मास्टर के स्टंटमैन हैं। एक समय ऐसा भी रहा है जब पापा एक साथ 45 फिल्मों में स्टंट डायरेक्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 7
हृदय शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपकी नई फिल्म मसूरी बॉयज की क्या कहानी है?
अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। ये फिल्म चार दोस्तों की रोड ट्रिप पर बनी है। कॉलेज के युवा हैं। बातों में उनकी आवारगी है लेकिन दिल के चारों सच्चे हैं। एक नए हीरो प्राशील को मैं इसमें लॉन्च कर रहा हूं। उनके अलावा ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ के विलेन विजय कृष्णा ने भी इसमें एक बहुत ही पॉजीटिव और शानदार रोल किया है। राहुल सिंह भी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
हृदय शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
उत्तराखंड में फिल्म निर्माण का भविष्य आप कैसा देखते हैं?
मैंने ये फिल्म उत्तराखंड में सिर्फ 26 दिन में पूरी कर ली है। इसमें मेरे निर्माता तरुण रावत का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उत्तराखंड में फिल्म निर्माण का स्थानीय इंफास्ट्रक्चर विकसित करना बहुत जरूरी है। बीते साल वहां करीब 270 फिल्मों व वेब सीरीज की शूटिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हृदय शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
और, मुंबई में?
मुंबई के निर्माताओं को समझ आ रहा है कि मुंबई में पले बढ़े निर्देशक हिंदी दर्शकों की नब्ज पकड़ने में नाकाम हो रहे हैं। वे ऐसे लोगों की तलाश में हैं जो बड़े प्रोडक्शन घरानों में स्क्रिप्ट डॉक्टर या क्रिएटिव कंसलटेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। दुनिया की सबसे कामयाब फिल्म निर्माण कंपनी डिज्नी के निर्देशक 70 साल से भी ऊपर के हैं और ब्लॉकबस्टर फिल्में बना रहे हैं। अनुभव ऐसे ही काम में आता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें