फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: आलिया और अजय को 'आरआरआर' के लिए मिली इतनी मोटी फीस, छोटे से रोल के लिए चार्ज किए करोड़ों

Sat, 05 Feb 2022 04:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आरआरआर - फोटो : Instagram
एस राजामौली की महत्वाकांक्षी फिल्म RRR रिलीज के लिए तैयार है। सभी फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल में हैं वहीं आलिया भट्ट का किरदार भी महज 20 मिनट का ही है लेकिन दोनों ने ही अपने छोटे से रोल के लिए भी फिल्म के मेकर्स से करोड़ों रुपये वसूले हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सात दिन की शूटिंग के लिए 35 करोड़

आरआरआर में अजय देवगन जूनियर एनटीआर और राम चरण के गुरु के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनका किरदार एक स्वतंत्रता सेनानी का है। केवल सात दिन की शूटिंग के लिए अजय देवगन ने 35 करोड़ रुपये लिए हैं।

विज्ञापन

3 of 4
‘आरआरआर’ में आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया को 20 मिनट के लिए मिले 9 करोड़ रुपये

आलिया भट्ट फिल्म में सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। खबरों की मानें तो फिल्म में उनका किरदार महज 20 मिनट का ही है। आलिया ने फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये लिए हैं। आलिया द्वारा निभाया गया सीता का किरदार बाहर से बहुत नाजुक है लेकिन अंदर से बहुत मजबूत है।
विज्ञापन

4 of 4
RRR - फोटो : insta
इस मेगा बजट फिल्म का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 25 मार्च को रिलीज होने जा रही है। आरआरआर में अजय देवगन और आलिया भट्ट के रोल से हिंदी भाषी दर्शकों को आकर्षित किया जा सकेगा। इस फिल्म से आलिया साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में रामचरण तेजा, जूनियर एनटीआर भी हैं। यह फिल्म दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें