अभिनेत्री और मॉडल गीता बसरा के जन्मदिन पर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर भावनाओं से भरा मैसेज लिखकर जन्मदिन की बधाई दी। भज्जी ने इस मैसेज के साथ पत्नी और केक की तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में गीता और हरभजन हंसते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में गीता का चेहरा केक से सना हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
geeta basra
तस्वीरों के साथ हरभजन ने मैसेज में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे वाइफ..खुश रहो, तंदुरुस्त रहो और हमेशा हंसती रहो... कोई भी शिकायत हो तो मुझसे कहती रहो। मैं दुनिया की सारी खुशियां तुम्हारे कदमों पर रख दूंगा। बहुत सारा प्यार।'
विज्ञापन
3 of 4
geeta basra
भज्जी की ओर से किए गए इस ट्वीट का जवाब देने में पत्नी गीता बसरा ने भी देर नहीं लगाई। गीता ने हरभजन के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा, 'लव यू'।
हरभजन सिंह के दोस्त और भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भी ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। रोहित ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं भाभी जी। आप दोनों हमेशा खुश रहें।'