फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने कुछ इस अंदाज में पत्नी गीता को दी बर्थडे की बधाई, चेहरे की शामत आई

Wed, 14 Mar 2018 01:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
geeta bhasra
अभिनेत्री और मॉडल गीता बसरा के जन्मदिन पर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर भावनाओं से भरा मैसेज लिखकर जन्मदिन की बधाई दी। भज्‍जी ने इस मैसेज के साथ पत्‍नी और केक की तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में गीता और हरभजन हंसते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में गीता का चेहरा केक से सना हुआ है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
geeta basra
तस्वीरों के साथ हरभजन ने मैसेज में लिखा, 'हैप्‍पी बर्थडे वाइफ..खुश रहो, तंदुरुस्‍त रहो और हमेशा हंसती रहो... कोई भी शिकायत हो तो मुझसे कहती रहो। मैं दुनिया की सारी खुशियां तुम्हारे कदमों पर रख दूंगा। बहुत सारा प्यार।'
 

 
विज्ञापन

3 of 4
geeta basra
भज्‍जी की ओर से किए गए इस ट्वीट का जवाब देने में पत्‍नी गीता बसरा ने भी देर नहीं लगाई। गीता ने हरभजन के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा, 'लव यू'। 
 


 
विज्ञापन

4 of 4
Geeta Basra daughter Hinaya
हरभजन सिंह के दोस्त और भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भी ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। रोहित ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं भाभी जी। आप दोनों हमेशा खुश रहें।' 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें