बीते रोज 66वें नेशनल अवॉर्ड के विजेताओं के नाम की घोषणा हो गई है। इस साल 'अंधाधुन' को बेस्ट फिल्म, आयुष्मान खुराना (अंधाधुन) और विकी कौशल (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक) को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि विकी कौशल को ‘उरी’ के लिए अवॉर्ड मिलना गलत है, क्योंकि उनके अलावा भी सितारे थे जो इस अवॉर्ड के हकदार थे।