आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
चार्जशीट में बताया गया मजाक
इस केस में एनसीबी ने 8 महीने बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में आर्यन खान के अलावा पांच और लोगों को क्लीनचिट मिली है। आरोप पत्र में एनसीबी ने माना है कि आर्यन खान, अविन साहू, गोपाल जी आनंद, समीर साईघन, भास्कर अरोड़ा, मानव सिंघल के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। इस चार्जशीट में अनन्या पांडे और आर्यन खान की चैट का भी जिक्र आया है जिसे शुरुआती जांच में अहम सबूत बताया गया था। समीर वानखेड़े की टीम जिस चैट को सबूत बनाकर कोर्ट से सामने पेश कर रही थी उसे इस चार्जशीट में मजाक बताया गया है। आरोप पत्र के मुताबिक अनन्या ने आर्यन से वीड की बात महज मजाक में की थी। हालांकि चार्जशीट में दावा किया गया है कि आर्यन ने अनन्या के साथ वीड खरीदने के बारे में बात की थी लेकिन अनन्या ने इससे इनकार करते हुए इसे महज मजाक बताया। बता दें कि इन चैट्स के सामने आने के बाद अनन्या को दो बार पूछताछ के लिए तलब किया गया था लेकिन एनसीबी एक्ट्रेस के खिलाफ कोई ठोस सबूत जुटाने में असफल रही।