फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल बाद बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार, सामने आई 'हाउसफुल-4' की तस्वीरें

Sat, 14 Jul 2018 05:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाउसफुल-4
मल्टी स्टारर हाउसफुल सीरीज की चौथी फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अब तक आई इस फिल्म की सभी पार्ट्स को दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में चल रही है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर साजिद नडियाडवाला ने पहले इसी फिल्म के एक गाने को शूट किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
housefull 4
इस गाने में अक्षय कुमार और बॉवी देओल के साथ रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। इस सबके अलावा सेट पर कोरियोग्राफर फराह खान भी दिखाई दे रही हैं। फिल्म के इस गाने को सोहेल सेन ने कंपोज किया है।
विज्ञापन

3 of 4
housefull 4
फराह खान ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर भी बताया था कि 'हाउसफुल-4' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने 'हाउसफुल 4' के मुहूर्त की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की था। फोटो में उनके साथ अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भी थे। इस तस्वीर में अक्षय कुमार के बाल और दाढ़ी पूरी तरह से सफेद नजर आ रही है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
housefull 4
हाउसफुल सीरीज में पहली बार बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार, बॉबी देओल के साथ आखिरी बार थैंक यू में नजर आए थे। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। बॉबी इससे पहले सलमान खान के साथ 'रेस-3' में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दे चुके हैं। फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष यह है कि हर बार की तरह इस बार भी अक्षय और रितेश की जोड़ी साथ है। इन दोनों की जोड़ी ने हर बार कमाल का काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें