फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाउसफुल 4' की शूटिंग के दौरान खुलेआम हुई महिला डांसर्स से छेड़छाड़, 100 लोगों ने कराई FIR दर्ज

Fri, 26 Oct 2018 10:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
housefull 4 - फोटो : File Photo
'हाउसफुल 4' फिल्म लगातार विवादों से घिरती नजर आ रही है। पहले #MeToo कैंपेन की वजह से नाना पाटेकर और साजिद खान को फिल्म से किनारा करना पड़ा तो वहीं अब इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक और बवाल खड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि 100 से ज्यादा डांसर्स ने पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Housefull 4 - फोटो : twitter
जानकारी के मुताबिक 'हाउसफुल 4' फिल्म की शूटिंग के दौरान डांसर्स ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जबरदस्ती सेट पर घुस आए और महिला डांसर्स से छेड़छाड़ करने लगे। इस मामले में दो लोगों का नाम सामने आ रहा है जिसमें से एक आरोपी का नाम पवन शेट्टी बताया गया है। इस घटना के बाद 100 डांसर्स ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Housefull 4 - फोटो : twitter
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 'हाउसफुल 4' फिल्म की शूटिंग मुंबई के चित्रकूट स्टूडियो में चल रही थी। खबरों की मानें तो जिस वक्त यह सब कुछ हुआ उस वक्त सेट पर अक्षय कुमार ,रितेश देशमुख और बॉबी देओल भी मौजूद थे। आपको बता दें, नाना पाटेकर और साजिद खान के फिल्म छोड़ने के बाद 'हाउसफुल 4' फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में यह नया बवाल फिल्म के लिए और मुसीबतें जरूर खड़ी कर सकता है।

4 of 5
nana patekar - फोटो : File Photo
साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद उन्होंने 'हाउसफुल 4' फिल्म से किनारा कर लिया था जिसके बाद उनकी जगह फरहाद सामजी ने बतौर डायरेक्टर आए। वहीं अब नाना पाटेकर की जगह राणा दग्गुबती का नाम सामने आ रहा है। राणा के अलावा अनिल कपूर और संजय दत्त का भी नाम सामने आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nana patekar - फोटो : File Photo
आपको बता दें, नाना पाटेकर जब 'हाउसफुल 4' फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में कर रहे थे तभी तनुश्री दत्ता ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। नाना मीडिया के सामने आए और सभी आरोपों को झूठा बताया। मामला इतना बढ़ गया था कि नाना ने फिल्म के किनारा कर लिया। तनुश्री ने नाना पाटेकर के ऊपर 'हार्न ओके प्लीज' फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। तनुश्री ने पुलिस स्टेशन में अपना बयान भी दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें