फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाउसफुल 4' की डांसर से छेड़छाड़ से लेकर 'ठग्स' तक, बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

Sun, 28 Oct 2018 09:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
housefull 4 - फोटो : instagram
'हाउसफुल 4' की डांसर ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
#MeToo कैंपेन के तहत फंसे साजिद खान और नाना पाटेकर को फिल्म हाउसफुल 4 से हटा दिया गया है लेकिन ऐसा लग रहा है फिल्म से जुड़ी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब हाउसफुल 4 के सेट पर डांसर से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। डांसर का कहना है कि सेट पर उसके साथ 6 लोगों ने बदतमीजी की। मामला इतना बढ़ गया कि 100 से ज्यादा डांसर्स ने पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जूनियर आर्टिस्ट ने बताया कि 'फिल्म की शूटिंग मुंबई के चित्रकूट स्टूडियो में चल रही थी। मैं अपने एक सहकर्मी के साथ बैठी हुई थी। तभी पवन शेट्टी और सागर चार लोगों के साथ उनके पास आए और जोर-जबरदस्ती करके मुझे अपने साथ ले जाने की कोशिश की। जब मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो शेट्टी ने धक्का दिया और प्राइवेट पार्ट छूने लगा। मैं किसी तरह वहां से भाग निकली।'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
soni razdan and alia bhatt - फोटो : twitter
#MeToo: आलिया की मां सोनी राजदान का खुलासा
#MeToo मूवमेंट के तहत बॉलीवुड से कई महिलाएं आगे आई हैं। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने खुद के साथ हुई ऐसी ही एक घटना का खुलासा किया। वेबसाइट द क्विंट के साथ बात करते हुए सोनी राजदान ने बताया कि 'मेरे साथ काम मांगने या स्ट्रगल के दौरान ऐसी घटना नहीं हुई बल्कि एक फिल्म के दौरान मुझे इसका सामना करना पड़ा। शूटिंग के दौरान एक शख्स ने मेरा रेप करने की कोशिश की थी लेकिन वो अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाया। उस वक्त मैंने ये बात किसी से नहीं की क्योंकि उसके परिवार के लोगों को मैं जानती थी। मैं कुछ बोलती तो इसकी सजा उसके बच्चों और परिवार को भुगतनी पड़ती। मैंने केवल अपनी रूममेट को उसके बारे में बताया था। मुझे ये भी लगता था कि अगर मैंने ये बात दूसरों को बताई तो शायद ही कोई मेरी बात पर यकीन करेगा। मामले में कोई भी एक्शन नहीं लिया जाएगा हालांकि आज इस तरह की घटना मेरे साथ होती तो मैं जरूर इसकी शिकायत करती।'
विज्ञापन

3 of 6
thugs of hindostan - फोटो : instagram
रिकॉर्ड स्क्रीन्स पर रिलीज होगी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'
यशराज बैनर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आमिर खान फिल्म से जुड़ी हर छोटी-छोटी बात का खुद खयाल रख रहे हैं। फिल्म के प्लॉट को देखते हुए यशराज बैनर इसे बड़े स्तर पर रिलीज की तैयारी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक भारत में ये फिल्म 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। इससे पहले बाहुबली 2 को करीब 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि यशराज बैनर 5000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज करेगा, जिसमें से 4500-4600 स्क्रीन्स हिंदी भाषी क्षेत्रों में होगी जबकि तमिल और तेलुगू में इसे 500 स्क्रीन्स मिलेगी।

4 of 6
pihu - फोटो : trailer
'पीहू' का ट्रेलर रिलीज 
विनोद कापड़ी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीहू' का ट्रेलर इस हफ्ते रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। जहां 2 साल की बच्ची घर में अकेली है और उसकी मां की मौत हो जाती है लेकिन बच्ची इन सबसे अनजान है।फिल्म के निर्माता हैं, सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला। यह फिल्म 16 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बता दें कि पीहू को कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है जहां इसने खूब अवॉर्ड भी जीते। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद दर्शकों को ये कितना रास आएगी।
विज्ञापन

5 of 6
baazaar - फोटो : Instagram
'बाजार' और 'काशी' बड़े पर्दे पर रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते सैफ अली खान, राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह स्टारर फिल्म बाजार रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन गौरव चावला ने किया है। गुजरे जमाने के एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। शेयर मार्केट पर आधारित इस फिल्म की कहानी यूपीए सरकार में हुए टेलीकॉम घोटाले के इर्द-गिर्द बुनी है। वहीं दूसरी फिल्म शरमन जोशी की फिल्म काशी ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी। धीरज कुमार के निर्देशन में बने इस फिल्म में शरमन के अलावा ऐश्वर्या देवन और गोविंद नामदेव मुख्य भूमिका में हैं। ओपनिंग डे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो दोनों ही फिल्में कुछ खास असर नहीं छोड़ पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sacred Games - फोटो : Instagram
'सेक्रेड गेम्स 2' के लिए रास्ता साफ
नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज सेक्रेड ग्रेम्स का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि #MeToo के तहत प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विकास बहल और लेखक वरुण ग्रोवर पर यौन शोषण के आरोप के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर संदेह पैदा हो गया था। कयास लगाए जाने लगे कि सीजन 2 बंद हो सकता है। लगातार उठ रहे सवालों के बीच नेटफ्लिक्स ने एक बयान जारी कर इन सभी का जवाब दिया है। बयान में कहा गया है कि 'विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप और लेखक वरुण ग्रोवर के साथ सेक्रेड गेम्स सीजन 2 बनाया जाएगा। हमने एक स्वतंत्र जांच कराई जिसके नतीजे से हम संतुष्ट हैं। सीजन 2 में हम तीनों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि हमारी प्रोडक्शन पार्टनर काम के लिए अच्छा माहौल बनाए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें