Sacred Games
- फोटो : Instagram
'सेक्रेड गेम्स 2' के लिए रास्ता साफ
नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज सेक्रेड ग्रेम्स का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि #MeToo के तहत प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विकास बहल और लेखक वरुण ग्रोवर पर यौन शोषण के आरोप के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर संदेह पैदा हो गया था। कयास लगाए जाने लगे कि सीजन 2 बंद हो सकता है। लगातार उठ रहे सवालों के बीच नेटफ्लिक्स ने एक बयान जारी कर इन सभी का जवाब दिया है। बयान में कहा गया है कि 'विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप और लेखक वरुण ग्रोवर के साथ सेक्रेड गेम्स सीजन 2 बनाया जाएगा। हमने एक स्वतंत्र जांच कराई जिसके नतीजे से हम संतुष्ट हैं। सीजन 2 में हम तीनों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि हमारी प्रोडक्शन पार्टनर काम के लिए अच्छा माहौल बनाए।'