बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने हॉट अवतार से हमेशा दर्शकों का दिल जीतती रही हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे देख आपके दिल की धड़कनें तेज हो जाएंगी। आपको बता दें कि उर्वशी का एक डांस वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। उन्होंने खुद इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला ने किया ये हॉट डांस, सोशल मीडिया पर मची धूम
2 of 5
इस वीडियो में उर्वशी बॉलीवुड हीरो ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' के गाने 'एक पल का जीना' पर डांस करती नजर आ रही हैं। उर्वशी कुछ लड़के और लड़कियों के ग्रुप के साथ स्टेज पर इस गाने पर डांस कर रही है।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला ने किया ये हॉट डांस, सोशल मीडिया पर मची धूम
3 of 5
ग्रीन कोट और ट्राउजर्स में उर्वशी शानदार हॉट डांस मूव्स देती नजर आ रही हैं। उनका ये डांस परफॉरमेंस रामनारायण रैना कॉलेज में हुआ था। उर्वशी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि ऋतिक रोशन क्या तुम यह देख रहे हो। तुम्हारी नई कॉम्पटिटर आ गई है। एक पल का जीना शुरू से ही मेरा फेवरेट रहा है। ओह माय गॉड।
उर्वशी रौतेला ने किया ये हॉट डांस, सोशल मीडिया पर मची धूम
4 of 5
इस वीडियो को उर्वशी ने बीते रविवार को पोस्ट किया है और 15 घंटे के अंदर इस वीडियो को 2 लाख 22 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। सूत्रों के अनुसार ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'काबिल' में उर्वशी 'सारा जमाना' गाने के रीमेक पर आइटम डांस करती नजर आ सकती हैं।
उर्वशी रौतेला ने किया ये हॉट डांस, सोशल मीडिया पर मची धूम
5 of 5
आपको बता दें कि उर्वशी ने इससे पहले टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'द फ्लाइंग जट्ट' के गाने 'बीट पे बूटी' पर क्लासिकल अंदाज में डांस का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया था। उर्वशी के हॉट डांस का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
@hrithikroshan are u watching this !! Your new competitor is here now 😂😜 #EkpalkaJeena my all time favorite #OhGod 😇🌟
A video posted by Urvashi Rautela 🇮🇳 (@urvashirautelaforever) on Dec 3, 2016 at 7:51am PST