फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horror Movies On OTT: रूह कंपा देंगी बॉलीवुड की ये हॉरर फिल्में, गलती से भी ना करें अकेले देखने की भूल

Sat, 16 Apr 2022 10:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में विभिन्न जोनर पर आधारित फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन करती आई हैं। लव, रोमांस,सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी से भरपूर कंटेंट काफी लोगों को पसंद आते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Horror Movies On OTT - फोटो : social media

बॉलीवुड में विभिन्न जोनर पर आधारित फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन करती आई हैं। लव, रोमांस,सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी से भरपूर कंटेंट काफी लोगों को पसंद आते हैं। लेकिन, कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें हॉरर मूवीज और स्टोरीज काफी दिलचस्प और मनोरंजक लगती हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, तो आपके लिए हम लाए हैं अलग-अलग ओटीटी पर मौजूद ऐसी ही कुछ हॉरर फिल्मों की जानकारी- 

विज्ञापन

2 of 6
Raaz - फोटो : इंस्टाग्राम
राज

ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी खूबसूरती के साथ-साथ हॉरर मूवीज के लिए भी काफी मशहूर है। एक्ट्रेस अब तक बॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस की ऐसी ही एक डरावनी मूवी है साल 2002 में आई फिल्म राज। विक्रम भट्ट के निर्देशन बनी इस फिल्म में बिपाशा के साथ डीनो मोरिया नजर आए थे। डर से लोगों की रूह कंपाने वाली इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। 

विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 13 बी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

 13B: फियर हेज अ न्यू एड्रेस

ओटीटी प्लेटफॉर्म - डिज्नी प्लस हॉटस्टार

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन और नीतू चंद्रन स्टारर यह फिल्म साल 2009 में आई थी। फिल्म में एक परिवार नए फ्लैट 13बी में शिफ्ट हो जाता है। इस घर के टीवी में चलने वाला एक शो अभिनेता के परिवार के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही बता देता है। जब तक माधवन को इस बारे में पता चलता है, तब तक उनका जीवन एक भयानक मोड़ पर आकर खड़ा हो जाता है। 

 

4 of 6
वास्तु शास्त्र - फोटो : social media

वास्तु शास्त्र 

ओटीटी प्लेटफॉर्म - एमएक्स प्लेयर

रामगोपाल वर्मा की फिल्म वास्तु शास्त्र भी हॉरर प्रेमियों के लिए परफेक्ट एंटरटेनर साबित होगी। वर्मा और सौरभ नारंग के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2004 में आई थी। इस फिल्म ने दर्शकों को काफी डराया था। आलम यह था कि लोग इसे अकेले देखने से डरते थे। इस फिल्म में सुष्मिता सेन, पी राय चौधरी और जे चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन

5 of 6
1920 - फोटो : social media

1920

ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो

बॉलीवुड की बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक फिल्म '1920' साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दर्शकों को डर का एक अलग एहसास कराया।  रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म में दिखाए गए डरावने सीन्स किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'रागिनी एमएमएस 2' - फोटो : social media

रागिनी एमएमएस 2

ओटीटी प्लेटफॉर्म - जी5

साल 2014 में आई फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' भूषण पटेल के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म है। फिल्म में सनी लियोन, साहिल प्रेम, अनीता हसनंदानी, करणवीर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में कई सीन्स ऐसे भी फिल्माए गए हैं, जिसे देख अच्छे- अच्छे लोग दांतों तले उंगली दबा लेंगे। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें