नाना पाटेकर और पूर्व मिस इंडिया तनुश्री दत्ता के बीच जंग छिड़ गई है । दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं । तनुश्री ने कहा कि फिल्म 'हार्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरह से छूने और यौन शोषण करने की कोशिश की थी। इस काम में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म के मेकर्स ने उनका साथ दिया था।
विज्ञापन
2 of 6
tanushree
इतना ही नहीं तनुश्री ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ भी यौन शोषण का आरोप लगाया है । समय बीतने के साथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटीज ने तनुश्री का साथ देना शुरू कर दिया है । इसमें अर्जुन कपूर, कुणाल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, टि्वंकल खन्ना, पूजा भट्ट और परिणीति चोपड़ा शामिल हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
nana, tanushree
वहीं कुछ बड़े स्टार्स ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है । हाल ही में एक न्यूज चैनल ने इस मामले की सच्चाई जानने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया। इसमें एफटीआईआई अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान और फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर शामिल हैं ।
4 of 6
ganesh acharya and tanushree
फिल्म के प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी ने तनुश्री पर पूछे गए सवाल में कहा, 'क्या सच में मुझे आपको सच्चाई बतानी चाहिए । मुझे लगता है कि उन दिनों उनके पीरियड्स चल रहे थे । इसलिए वो इरिटेट हो रही थीं । जरा सा टच हो गया होगा तो इसी को लेकर बवाल हुआ । इरिटेशन होती है ऐसे समय तो यही हुआ होगा।'
विज्ञापन
5 of 6
tanushree
इसके बाद जब फिल्म के डायरेक्टर राकेश सारंग ने भी तनुश्री को लेकर अपनी जुबान खोली है । उन्होंने कहा, 'तनुश्री ये सब सिर्फ बिग बॉस में आने के लिए कर रही हैं । बिग बॉस में तो ऐसे ही लोगों को लिया जाता है। लाइमलाइट में रहने के लिए तो लड़कियां अपना बेडरूम सेक्स वीडियो तक सोशल मीडिया पर शेयर कर देती हैं । फिर ये तो कुछ भी नहीं है ।'
बता दें कि इस पूरे मामले पर नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री 8 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे । इससे पहले इन दोनों ने तनुश्री को एक लीगल नोटिस भेजा है । जिसमें उनसे माफी मांगने के लिए कहा गया है । वहीं तनुश्री का कहना है कि वो डर नहीं रही हैं । इस बार वो इंसाफ चाहती हैं ।