फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसला रख: दिलजीत दोसांझ ने शेयर की शहनाज गिल के साथ फोटो, कहा- 'तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो'

Fri, 15 Oct 2021 03:07 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
हौसला रख - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही शहनाज गिल काफी टूट गई हैं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार को हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है लेकिन शहनाज के चेहरे का नूर जैसे सिद्धार्थ के साथ ही चला गया हो। काफी वक्त बाद शहनाज अपने काम पर वापस लौटी हैं। इस दौरान वो अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म हौसला रख के लिए सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आईं। दोनों कलाकार फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। इस प्रमोशन के बाद दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शहनाज के लिए एक भावुक करने वाला मैसेज लिखा है।



दिलजीत ने शहनाज को दिलासा देते हुए लिखा है कि "तुम बहुत मजबूत महिला हो.. ऐसे ही रहना।" शहनाज और दिलजीत के साथ इस फिल्म में एक और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी नजर आएंगी। तीनों कलाकार अपनी इस आने वाली फिल्म के लिए प्रमोशन भी कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ, शहनाज गिल और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म हौंसला रख 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मजेदार ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

जल्द रिलीज होगा सिडनाज का अधूरा गाना
सिद्धार्थ शुक्ला के देहांत से पहले वह सारेगामा के म्यूजिक वीडियो 'हैबिट' में काम कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत के बाद उनका गाना अधूरा रह गया है। अब मेकर्स ने इस गाने को नए टाइटल 'अधूरा' के साथ रिलीज करने का फैसला किया है। इस गाने में आखिरी बार सिडनाज को साथ देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें