फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: हनी सिंह के चार बोतल वोडका सॉन्ग को शाहरुख खान ने बताया था बकवास, रैपर का कुछ ऐसा था रिएक्शन

Fri, 21 Apr 2023 04:48 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हनी सिंह -शाहरुख खान - फोटो : social media
रैपर हनी सिंह बॉलीवुड के जाने माने सिंगर में से एक हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम सुपरहिट गाने दिए हैं। साथ ही कई सुपरहिट एल्बम भी बनाई है। इस लिस्ट में लुंगी डांस, हुक्का बार, देसी कलाकार, आज ब्लू है पानी, चार बोतल वोडका जैसे गाने शामिल हैं, जो कि काफी ज्यादा फेमस हैं। साथ ही यह सभी गाने पार्टी डांस के लिए बहुत मशहूर हैं। हनी सिंह बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकार के साथ काम किया है। वहीं, हाल ही में रैपर ने शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर बात की है। हनी सिंह ने बताया कि चार बोतल वोडका सॉन्ग शाहरुख को बकवास लगा था। 
विज्ञापन

2 of 5
हनी सिंह -शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख संग किया था ऑस्ट्रेलिया का टूर
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने अपने सॉन्ग चार बोतल वोडका को लेकर बात की है। यह गाना साल 2013 में रिलीज हुआ था। उन्होंने बताया कि मैं ऑस्ट्रेलिया टूर पर शाहरुख खान के साथ था। पंजाबी कम्युनिटी ने वहां बहुत प्रोटेस्ट किए थे। कुछ लोगों का कहना था कि यह पंजाबी कल्चर का नाम खराब कर रहा है। यह वहां नहीं आएगा। शाहरुख भाई ने बोला कि यह नहीं आएगा तो टूर नहीं होगा। हालांकि वह टूर हुआ और मुझे बोला कि तू इसे दिल पर मत लेना। अगर यहां 500 लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं तो 1500 लोग पागल हो रहे हैं तेरे लिए, लेकिन मेरा दिल टूट गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
हनी सिंह -शाहरुख खान - फोटो : social media
किस तरह तैयार हुआ चार बोतल वोडका सॉन्ग
हनी सिंह ने आगे कहा कि चार बोतल वोडका गाना उन्होंने कैसे तैयार किया था। उन्होंने बताया कि मैं कमरे में गया और मेरे साथ एक कोरियोग्राफर थे और एक डांसर था। मैंने उस वक्त एक बोतल खोली और हम तीनों ने एक बोतल को खत्म किया। मैंने उसके बाद अपना लैपटॉप खोला और मैंने फिर बीट तैयार की। दूसरी बोतल खत्म हुई, उसके बाद तीसरी और मैंने लाइन लिखी, चार बोतल वोडका काम मेरा रोज का। 

4 of 5
हनी सिंह - फोटो : social media
शाहरुख खान ने गाने को बताया था बकवास
हनी सिंह ने कहा कि जब उन्होंने शाहरुख खान को इस गाने के बारे में बताया तो उन्होंने इसे बकवास कहा था। उन्होंने कहा कि उस रात हम तीनों ने चार बोतल खत्म कर दी और गाना तैयार किया था। अगली सुबह मैंने शाहरुख भाई को गाना सुनाया। मैंने कहा कि भाई रात को मैंने एक गाना तैयार किया है। उसके बाद उन्हें मैंने गाना सुनाया। उन्होंने इस पर जवाब दिया कि यह बकवास गाना है और चलेगा नहीं। मैंने कहा कि ये चलेगा और फिर गाना काफी बड़ा हिट हुआ था। इस गाने का इस्तेमाल फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में किया गया था, यह फिल्म साल 2014 में रिलीज की गई थी। 

Holy Cow: झगड़े के बाद नवाजुद्दीन ने किया ऐसा काम, धन्यवाद करने से खुद को रोक नहीं पाईं पत्नी आलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनी सिंह - फोटो : social media
मारपीट और किडनैपिंग का लगा हनी सिंह पर इल्जाम
आपको बता दें कि हाल ही में हनी सिंह और उनकी टीम पर किडनैपिंग और मारपीट का आरोप लगा है। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। हालांकि रैपर ने इस मामले को लेकर कहा है कि यह सभी इल्जाम बेबुनियाद हैं। 

अवॉर्ड शो को बिल्कुल तवज्जो नहीं देते ये सितारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें