फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Film: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाया गया होली का रंगीन मिजाज, दिखा महबूब के प्यार का सच्चा रंग

Wed, 08 Mar 2023 08:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्म - फोटो : अमर उजाला

होली हमारे देश का केवल त्योहार ही नहीं है, बल्कि यह लाखों लोगों के मन की रंगीन भावना है, जो वे रंगों के जरिए व्यक्त करते हैं। होली का त्योहार आते ही हमारा मन उमंगों से भर जाता है। त्योहार आने से पहले ही लोग यह तय कर लेते हैं कि उन्हें किसके साथ होली खेलना है। होली के पर्व से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। अपनी फिल्मों और गानों के जरिए बॉलीवुड लोगों के मन को मोहने में कामयाब रहा है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में होली को बड़े ही रोमांटिक और रंगीन मिजाज के साथ फिल्माया गया है।आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनमें होली को रंगीन अंदाज में दिखाया गया है।

विज्ञापन

2 of 5
ये जवानी है दीवानी - फोटो : social media

ये जवानी है दीवानी
साल 2013 में आई फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ न्यू एज फिल्मों के लिए माइल स्टोन बन गयी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन लीड रोल मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म का गाना ‘बलम पिचकारी’ में दीपिका और रणबीर के बीच एक रोमांटिक और खूबसूरत केमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिली थी। लोगों ने फिल्म के इस गाने को खूब प्यार दिया।

विज्ञापन

3 of 5
गोलियों की रासलीला-रामलीला - फोटो : social media

गोलियों की रासलीला-रामलीला
इस फिल्म में रियल लाइफ कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का ऑनस्क्रीन रोमांस देखने को मिला था। इस फिल्म को  संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म पूरी तरह से लव, लस्ट और ड्रामा से भरी हुई है। फिल्म में होली के त्योहार को बेहतरीन सीन के साथ फिल्माया गया था। रणबीर और दीपिका एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में होली खेलते हैं।

4 of 5
मोहब्बतें - फोटो : social media

मोहब्बतें 
साल 2000 में आई फिल्म ‘मोहब्बतें’ अपने समय की हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म की कहानी प्यार और नियमों से बगावत की कहानी पर आधारित है। फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं।  इस फिल्म में होली के त्योहार को काफी खूबसूरती से फिल्माया गया है। होली के इन रंगों में शाहरुख को भी अपने प्यार ऐश्वर्या राय से रोमांस करने के कुछ पल मिल जाते हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिलसिला - फोटो : social media

सिलसिला
आज के वक्त में भी जब होली का त्योहार आता है तो अमिताभ बच्चन और रेखा स्टारर रोमांटिक फिल्म 'सिलसिला' के होली के गानों को जरूर बजाया जाता है। फिल्म की कहानी दो प्रेमियों की है, जो अपने परिवार, प्यार और जिम्मेदारियों के बीच उलझ कर रह गये हैं। इस फिल्म के गाने ‘रंग बरसे’ बेहद ही सुंदर तरीके से फिल्माया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें