फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Hindi Hit Song: होली के जश्न में धूम मचा देंगे बॉलीवुड के ये हिट सॉन्ग, अभी से बना कर रख लीजिए प्ले लिस्ट

Fri, 18 Mar 2022 08:01 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
होली सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब
होली आने में कुछ ही टाइम बाकी है और लोगों पर होली का रंग चढ़ चुका है। अब होली है तो जश्न तो होना ही है। होली में जहां हर तरफ रंग गुलाल उड़ता नजर आता है तो वहीं बिना धूम धड़ाके के होली के रंग फीके लगते हैं। हिंदी सिनेमा में भी हमेशा से ही होली के रंगों को बखूबी पर्दे पर दिखाया है। बॉलीवुड में होली पर कई ऐसे गाने बने हैं जो होली के जश्न में चार चांद लगा देते हैं। किसी को नए गाने पसंद होते हैं तो वहीं किसी को पुराने ऐसे में होली के माहौल में कोई परेशानी हो इसलिए पहले से ही होली के गानों की प्ले लिस्ट बनाकर रख लेनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही होली सॉन्ग जो सबको पसंद आते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अंग से अंग लगाना - फोटो : यूट्यूब
'अंग से अंग लगाना' रंग लगाना-
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म 'डर' का गाना अंग से अंग लगाना होली का सुपरहिट सॉन्ग है। इस गाने में अनुपम खेर, तन्वी आजमी, सनी देओल और जूही चावला जैसे कलाकार हैं। चाहें नई जेनरेशन हो या पुरानी ये गाना बजने के बाद लोग खुद को डांस करने से रोक नहीं पाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
होली खेले रघुवीरा - फोटो : यूट्यूब
होली खेले रघुवीरा-
बागवान फिल्म का गाना होली खेले रघुवीरा भी हिट होली सॉन्ग है। जो हर जनरेशन के बीच पॉपुलर है। इस गाने में अमिताभ बच्चन की धमाकेदार आवाज होली के मजे को दोगुना कर देती है।

4 of 6
रंग बरसे भीगे चुनर वाली - फोटो : यूट्यूब
रंग बरसे भीगे चुनर वाली-
अमिताभ बच्चन और रेखा का गाना 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' होली का एवरग्रीन गाना है। हर बार होली के जश्न में ये गाना जरूर बजाया जाता है। इस गाने पर लोग मस्ती में झूम कर नाचते हैं। रंग बरसे गाने के बिना होली का जश्न कुछ अधूरा सा लगता है।
विज्ञापन

5 of 6
लेट्स प्ले होली - फोटो : यूट्यूब
डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली उफ ये होली-
अक्षय कुमार और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का गाना उफ्फ ये होली हाय ये  होली एक लव रोमांटिक सॉन्ग है। ये रिमिक्स सॉन्ग प्ले लिस्ट में होना ही चाहिए। नई जनरेशन को ये काफी पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये जवानी है दीवानी सॉन्ग बलम पिचकारी - फोटो : social media
'बलम पिचकारी'-
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का गाना 'बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी' होली के हिट सॉन्ग में से एक है। इस गाने को आज की युवा जनरेशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आपको भी होली के लिए इस गाने को अपनी प्ले लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें