फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Holi Songs: 'रंग बरसे' सहित बॉलीवुड के ये 10 सुपरहिट गाने होली को बनाते हैं बेहद खास

Tue, 10 Mar 2020 07:44 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
होली के गाने - फोटो : amar ujala
देशभर में होली के त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। वैसे होली का बॉलीवुड से भी काफी खास कनेक्शन रहा है। चाहें बात फिल्मों के अहम सीन की हो या फिर धमाकेदार गानों की, होली और बॉलीवुड कई बार साथ देखने को मिले हैं। ऐसे में इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं होली के बेहतरीन बॉलीवुड गाने, जिनसे आप भी अपनी होली मजेदार कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

गाना- रंग बरसे 
होली पर बना ये गाना काफी मशहूर है। ये गाना साल 1981 में आई फिल्म सिलसिला का है। इस गानों पर अभिताभ बच्चन,रेेखा, संजीव कुमार और जया बच्चन पर फिल्माया गया है। इस गाने को अमिताभ बच्चन ने अपनी शानदार आवाज में गया है। 
विज्ञापन

गाना- खेलेंगे हम होली
ये गाना अभिनेता राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म कटी पतंग का है। ये फिल्म साल 1971 में आई थी। इस गाने को दिग्गज गायक किशोर कुमार और लता मंगेशकर अपनी शानदार आवाज में गाया है। 

गाना- अंग से अंग लगाना 
होली का ये शानदार गाना फिल्म डर का है। इस गाने को अभिनेता शाहरुख खान, जूही चावला, सनी देओल और अनुपम खेर पर फिल्माया गया है। इस गाने को अलका याग्निक, विनोद राठौड़, सुदेश भोसले और देवकी पंडित ने गाया है। फिल्म डर साल 1993 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- होली खेले रघुवीरा
होली पर बना के गाना आज भी लाखों लोगों को पसंद है। इस गाने को अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म बागबान का है। ये फिल्म साल 2003 में आई थी।  होली खेले रघुवीरा गाने में अमिताभ बच्चन, अलका याग्निक, सुखविंदर सिंह और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। 
विज्ञापन

गाना- होली के दिन
ये सुपरहिट गाना फिल्म शोले का है। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपने शानदार आवाज में गया है। इस गाने को अभिनेत्री हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पर फिल्माया गया है। फिल्म शोले साल 1975 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- डू यू फेवर लेट्स प्ले होली
इस गाने को अभिनेता अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म वक्त का है। ये फिल्म साल 2005 में आई थी। इस गानो में अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है। 

गाना- गो पागल
गो पागल गाना साल 2013 में आई फिल्म जॉली एल एल बी का है। इस गाने को अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री हुमा कुरैशी पर फिल्मया गया है। इस गाने को रफतार और निंडी कौर ने गाया है। 

गाना- बद्रीनाथ की दुल्हनिया
ये साल 2017  में आई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का है। इस गाने को देव नेगी, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर, इक्का सिंह ने अपने शानदार आवाज में गाया है। इस गाने को अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- बलम पिचकारी
ये सुपरहिट गाना अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने को विशाल ददलानी और शलमली खोलगड़े ने गया है। ये गाना फिल्म ये जवानी है दीवानी का है। ये फिल्म साल 2013 में आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें