अभिनेता अदिवि शेष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी पिछली फिल्म ‘मेजर’ की सफलता के बाद अभिनेता अदिवि शेष एक बार फिर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। चर्चित फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली के साथ हैदराबाद में वह फिल्म ‘हिट द सेकंड केस’ के प्री-रिलीज इवेंट में भी पहुंचे। इस मौके पर राजामौली ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि फिल्म के निर्माता नानी और निर्देशक शैलेश इस हिट फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएं। मेरे पास हिट टीम के लिए एक सुझाव है और वह ये कि कृपया हर साल एक ही सीजन में हिट सीरीज रिलीज करें, चाहे वह एक ही तारीख हो या एक ही महीना। दर्शकों को यह आभास होना चाहिए कि यह सीजन हिट का है।’
यही भी पढ़ें: बेटी को भद्दे कमेंट मिलने पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जो ट्रोल होता है वही फेमस होता है