फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तानी भाऊ को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने दी जान से मारने की धमकी, ट्वीट कर किया खुलासा

Wed, 01 Jul 2020 10:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह राष्ट्रीय, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा अपनी राय भी देते रहते हैं। बीते दिनों वह एकता कपूर की वजह से काफी सुर्खियों में थे। अब हिंदुस्तानी भाऊ ने खुलासा किया है कि उन्हें  पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से धमकियां मिल रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
इन धमकियों के बारे में हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है। साथ ही उन्होंने ट्विटर पर उन नंबरों को भी साझा किया है जिससे उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कर्नल उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस को भी टैग किया है।
विज्ञापन

3 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आईएसआई के लेफ्टिनेंट कर्नल ने दी मुझे जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि हमारे लोग आपके शहर में पहुंच गए हैं।' इस ट्वीट में हिंदुस्तानी भाऊ ने उस नंबर के बारे में भी बताया है, जिससे उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, 'यह वह नबंर है, जिससे मुझे धमकी आ रही है, मेरे पास उसकी पूरी रिकॉर्डिंग है।' 
 

4 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले हिंदुस्तानी भाऊ अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा की फिल्म बुलबुल का विरोध करने की वजह से सुर्खियों में थे। उन्होंने ट्विटर पर बुलबुल को लेकर कहा कि इस फिल्म में भगवान श्री कृष्ण और राधा को गंदी भाषा से अपमानित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अनुष्का शर्मा की बुलबुल वेब सीरीज पर भगवान श्री कृष्ण और राधा को गंदी भाषा से अपमानित किया है। क्या ऐसे लोगों पर यह सरकार कार्रवाई करेगी? अब तक एकता कपूर पर कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की? कब तक ऐसे लोग हमारे देश को बदनाम करेंगे।' 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें