फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio Cinema Movies 2023: जियो सिनेमा पर इस साल रिलीज ये फिल्में देखीं क्या, अली अब्बास जफर की फिल्म रही नंबर वन

Sat, 07 Oct 2023 09:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
जियो सिनेमा की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम नेटवर्क बन चुके जियो की सहयोगी कंपनी जियो सिनेमा ने इन दिनों देसी ओटीटी में नंबर वन ओटीटी बनने की ठान रखी है। इस ओटीटी पर हालांकि अभी कुछ भी, कभी भी रिलीज हो जा रहा है और इसकी मनोरंजन सामग्री के प्रसारण में कोई योजनागत दृष्टि नजर नहीं आ रही है, लेकिन इस ओटीटी का अभी उद्देश्य सिर्फ अपने डाउनलोड बढ़ाना ही दिख रहा है। इस साल के बीते नौ महीनों में जियो सिनेमा पर रिलीज हुई दो फिल्मों 'ब्लडी डैडी' और ‘मुंबईकर’ ने ही दर्शकों को प्रभावित किया है। इस ओटीटी के साथ सबसे बड़ी समस्या ये है कि इसके सारे विभागों का आपस में कोई तारतम्य नहीं है। कई बार तो इसकी पीआर टीम को भी पता नहीं होता कि इसकी कॉन्टेंट टीम ने ओटीटी पर क्या रिलीज कर दिया है। आइए नजर डालते हैं, जियो सिनेमा पर अब तक रिलीज हुई फिल्मों के रिपोर्ट कार्ड पर...
विज्ञापन

2 of 9
सार्जेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार्जेंट (30 मई 2023)

फिल्म  'सार्जेंट' की कहानी एक समर्पित और नैतिक रूप से ईमानदार पुलिस अधिकारी निखिल शर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बहादुरी से एक ऐसे मामले को सुलझाने का काम करता है। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने पुलिस अधिकारी निखिल शर्मा की भूमिका निभाई है। रणदीप हुड्डा  के अलावा इस फिल्म में सपना पब्बी, आदिल हुसैन और अरुण गोविल की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म दर्शकों की अपेक्षाओ पर खरी नहीं उतरी सकी।
Sergeant Review: प्रवाल रमन और रणदीप हुड्डा की एक और जुगलबंदी, सस्पेंस थ्रिलर में न सस्पेंस दिखा न थ्रिल

विज्ञापन

3 of 9
मुंबईकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबईकर (2 जून 2023)

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपति की शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से पहले ही हिंदी सिनेमा में फिल्म 'मुंबईकर' से एंट्री हो चुकी थी, लेकिन इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगों को हैं। 'मुंबईकर' मशहूर सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवान के निर्देशन में बनी फिल्म है। इस फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा विक्रांत मैसी, तान्या मानिकतला और हृदयु हारून की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म के जरिए विजय सेतुपति के नाम को पूरी तरह से भुनाने की कोशिश भी नहीं की गई। फिल्म का कहीं कोई प्रचार नहीं हुआ। यहां तक कि जियो सिनेमा के अपने ही तमाम विभागों को पता नहीं है कि ऐसी कोई फिल्म उनके ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
Mumbaikar Review: बायोडाटा लेकर मुंबई में डॉन बनने आए इंसान की कहानी, पहली हिंदी फिल्म में विजयी रहे सेतुपति

4 of 9
ब्लडी डैडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्लडी डैडी (9 जून 2023)

फिल्म 'ब्लडी डैडी' जियो सिनेमा ओटीटी की साल की नंबर वन फिल्म है। फिल्म में शाहिद कपूर ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अंडरकवर अफसर सुमेर का किरदार निभाया है जो अपने साथी जीशान सिद्दीकी के साथ ड्रग्ज की 50 करोड़ की खेप जब्त करने के सीक्रेट ऑपरेशन पर निकलता है। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा  डायना पेंटी, रोनित रॉय, राजीव खंडेलवाल, विवान भटेना, अंकुर भाटिया और संजय कपूर की मुख्य भूमिकाएं हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म जियो सिनेमा की साल की सबसे सफल फिल्म है।
Bloody Daddy Review: अली ने सिनेमा पर छिड़का एक्शन का अलहदा रंग, बीवी से अलग बाप के किरदार में खूब जमे शाहिद

विज्ञापन

5 of 9
आई लव यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आई लव यू (16 जून 2023)

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और पावेल गुलाटी की फिल्म 'आई लव यू'  एकतरफा प्यार पर आधरित रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। जी5 पर रिलीज फिल्म 'छतरीवाली' से रकुल प्रीत सिंह को जितनी प्रशंसा मिली, उससे कहीं ज्यादा इस फिल्म को लेकर उनकी आलोचना हुई। फिल्म की कहानी रकुल प्रीत सिंह के किरदार के इर्द गिर्द घूमती है। वह अपने प्रेमी साथ अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, लेकिन इसी बीच एक आदमी की वजह से उसका प्यार  मुश्किल में पड़ जाता है। निखिल महाजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के अलावा अक्षय ओबेरॉय और पावेल गुलाटी की मुख्य भूमिकाएं हैं।

विज्ञापन

6 of 9
ब्लाइंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्लाइंड (7 जुलाई 2023)

काफी लंबे समय के बाद अभिनेत्री सोनम की वापसी फिल्म 'ब्लाइंड' के जरिए हुई, लेकिन सोनम कपूर ने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों के इस फिल्म में निराश ही किया।  इस फिल्म की कहानी स्कॉटलैंड की पुलिस ऑफिसर जिया सिंह के इर्द गिर्द घूमती है। एक रात जिया सिंह अपने भाई को पब से अपनी कार से घर ले जाने की कोशिश कर रही होती है और तभी दुर्घटना हो जाती है। जिया सिंह के आंखों की रोशनी चली जाती है। एक दृष्टिहीन लड़की के तौर पर वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को सहज बनाने की कोशिश करती है। इसी बीच शहर में कुछ लड़कियों के किडनैपिंग और मर्डर की घटनाएं बढ़ने लगती हैं। किस तरह से जिया सिंह की भूमिका निभा रही सोनम उन घटनाओं का पर्दाफाश करती है, यह इस फिल्म में दिखाया गया है। सोनम कपूर के अलावा इस फिल्म में  पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म के निर्देशक शोम मखीजा हैं ।  
Blind Movie Review: सोनम कपूर की सिनेमा में वापसी पर लगा ग्रहण, सुजॉय घोष ने न जाने किस बात का लिया ‘बदला’

विज्ञापन

7 of 9
इश्क ए नादान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इश्क ए नादान (14 जुलाई 2023)

फिल्म 'इश्क ए नादान' की कहानी मुख्य रूप से तीन जोड़ों की है जिसमें प्यार और दोस्ती की खोज के मूल ताकत को दिखाया गया है। फिल्म में तीन जोड़ों की अपनी एक अलग कहानी और यात्रा है, जो कई भावनात्मक मोड़ से गुजरती है। इस फिल्म में मोहित रैना, लारा दत्ता, कंवलजीत सिंह, नीना गुप्ता, श्रिया पिलगांवकर, सुहैल नैय्यर और मृणाल दत्त की मुख्य भूमिकाएं हैं। अविषेक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली।
Ishq E Nadaan Review: तू यूं न गुजराकर तन्हा गलियों से मेरी, तेरी आजाद हंसी की आदत हो जाएगी

8 of 9
ट्रायल पीरियड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रायल पीरियड (21 जुलाई 2023)

फिल्म 'ट्रायल पीरियड' आधुनिक परिवारों के प्रेम और जटिलताओं की कहानी है जिसमें दिखाया गया है कि खून के रिश्ते से ज्यादा महत्वपूर्ण भावनात्मक रिश्ते होते हैं। बावजूद इसके जब एक दूसरे से विपरीत स्वभाव वाले एक दूसरे से टकराते हैं तो उनके बीच गहरे बंधन कैसे बन जाते हैं। फिल्म 'ट्रायल पीरियड' का यही मूल सार है। इस फिल्म में जेनीलिया देशमुख, मानव कौल, गजराज राव, शक्ति कपूर, शीबा चड्ढा, स्वरूपा घोष, बरुण चंदा और जिदान ब्राज की मुख्य भूमिकाएं हैं। अलेया सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए जेनीलिया देशमुख की 12 साल के बाद हिन्दी सिनेमा में वापसी हुई। 
Trial Period Review: जेनेलिया ने वापसी पर पेश किया खूबसूरत नजराना, मानव कौल पर भी टिकीं दर्शकों की नजर

विज्ञापन

9 of 9
वन फ्राइडे नाइट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वन फ्राइडे नाइट (28 जुलाई 2023)

अभिनेत्री रवीना टंडन और मिलिंद सोमन की फिल्म 'वन फ्राइडे नाइट' हिंदी सिनेमा  की घिसी-पिटी मेलोड्रामा से अलग बेहतर फिल्म है, अगर इस फिल्म को ठीक से प्रमोट किया गया होता तो यह फिल्म अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंच सकती है। इस फिल्म के साथ विडंबना यही रही कि बिना किसी ढंग के प्रचार के इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया। मनीष गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म थी जिसे सस्पेंस थ्रिलर की तरह पेश किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें