क्या आपको आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' का वो चतुर रामलिंगम याद है जो आमिर खान, शरमन जोशी और आर. माधवन को परेशान कर देता है ? जिसके एक भाषण से पूरे कॉलेज की किरकिरी हो जाती है ?
विज्ञापन
2 of 7
ओमी वैद्य
चतुर रामलिंगम का किरदार निभाने वाले इस एक्टर का नाम है ओमी वैद्य। ओमी ने '3 इडियट्स' के बाद कई और फिल्मों में काम किया जिसके बाद वो फिल्मों से गायब हो गए, लेकिन अब वो फिल्मों में वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
ओमी वैद्य
ओमी वैद्य जल्द ही इरफान खान के साथ फिल्म 'रायता' में नजर आएंगे, लेकिन इस फिल्म के सेट पर ओमी वैद्य ने कुछ ऐसा किया कि इरफान का पारा हाई हो गया और वो चिल्ला पड़े, 'इसको एक्टिंग किसने सिखाई ?'
4 of 7
इरफान खान
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग चल रही थी। एक सीन था जिसे ओमी वैद्य कई रीटेक के बाद भी दे सही से नहीं कर पा रहे थे। टेक पर टेक हुए जा रहे थे और ओमी वैद्य थे कि अपना सीन डिलीवर ही नहीं कर पाए।
विज्ञापन
5 of 7
इरफान खान
इरफान यह सब देख रहे थे। धीरे-धीरे उनका गुस्सा उबल रहा था। जानकारों की मानें तो ओमी वैद्य दो घंटे तक उसी एक सीन के लिए रीटेक देते रहे लेकिन दो घंटों बाद भी वो सीन नहीं कर पाए।
इस बीच इंतजार में इरफान दो पैकेट सिगरेट तक पी गए।
विज्ञापन
6 of 7
इरफान खान
जब सब्र का बांध टूट गया तो इरफान उठे और निर्देशक के पास जाकर बोले, 'इसको एक्टिंग किसने सिखाई ?'