फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस फिल्म ने दिलाया बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड, उसके सीक्वल में दिखेंगे इरफान

Mon, 19 Feb 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hindi Medium 2
इरफान खान स्टारर 'हिंदी मीडियम' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फ‍िल्‍म न सिर्फ बॉक्‍स ऑफ‍िस पर सफल रही बल्‍क‍ि इरफान को इसके ल‍िए बेस्‍ट एक्‍टर का फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड भी मिला। अब खबर है कि हिंदी मीडियम के सीक्वल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हिंदी मीडियम 2 को होमी अदजानिया डायरेक्ट करेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
hindi medium 2
'हिंदी मीडियम 2’ की कहानी एक दशक आगे की होगी। इस बार कहानी राज और बेटी पिया की होगी। पिया हिंदी मीडियम से अपनी पढ़ाई पूरी करेगी और फिर आगे क्या करना है इसके बारे में सोचेगी। बता दें िक इस फिल्म के लीड रोल के लिए भी इरफान खान को ही चुना गया है। इस फिल्म में इरफान एक बार फिर राज बत्रा नाम के एक बिजनेसमैन की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
hindi medium 2
होमी अदजानिया इससे पहले दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइंडिंग फैनी’, ‘कॉकटेल’ डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के तहत किया जाएगा। ‘हिंदी मीडियम' 2017 को बेस्ट फिल्म के फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

4 of 4
hindi medium 2
फिल्म में एजुकेशन सिस्टम को नए सिरे से उठाया जाएगा। साथ ही हिंदी मीडियम के डायरेक्टर साकेत चौधरी भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें