फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस: अमिताभ से नवाजुद्दीन तक, धारा प्रवाह हिंदी बोलकर बॉलीवुड में भाषा का परचम बुलंद कर रहे ये सितारे

Tue, 13 Sep 2022 07:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी हिंदुस्तान की राजभाषा है। भारत में करीब 50 करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं और हिंदी फिल्में देखते हैं। हिंदी दुनिया की पांच सबसे ज्यादा बोली जाने भाषाओं में से भी एक है। कई देशों में बोली जाने वाली ये भाषा काफी प्राचीन है। इस भाषा के प्रचार प्रसार के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस को पूरे एक हफ्ते तक मनाते हैं, जिसे हिंदी पखवाड़ा कहा जाता है। भाषा के लिहाज से हिंदी के सामने अपनी चुनौतियां और संघर्ष हैं। लेकिन हिंदी से साथ जब सिनेमा जुड़ता है तो इसका सफर और आसान हो जाता है। हिंदी मधुर गीत-संगीत में घुलकर हिंदी सिनेमा के साथ वो जुबान बन जाती है, जिसके संवाद से सरहदों की लकीरें दरकती नजर आती हैं। हिंदी दिवस के इस खास मौके पर आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उन सितारों से रुबरु कराने जा रहे हैं, जिनकी बेहतर हिंदी बोलने की वजह से अलग पहचान है।
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
हिंदी बोलने वाले सितारों की सूची में सबसे पहला नाम अमिताभ बच्चन का आता है। इन्हें लोग प्यार से बिग बी बुलाते हैं। अमिताभ बच्चन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाएं जानते हैं लेकिन फिल्म के सेट पर वह हिंदी में लिखी पटकथा और संवाद को ज्यादा महत्व देते हैं। उनके मुंह से धारा प्रवाह हिंदी सुनना बेहद सुखद लगता है। बिग भी हिंदी कविताओं लिखने पढ़ने और अपने ज्यादातर ट्वीट्स को भी हिंदी में ही करने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर
अनुपम खेर पिछले कई दशक से हिंदी सिनेमा में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अनुपम खेर उन चुनिंदा अभिनेताओं में हैं, जो हिन्दी भाषा में बड़ी बेबाकी और सरलता से संवाद बोलने के लिए जाने जाते हैं। हिन्दी पर अनुपम खेर की भी पकड़ बहुत मजबूत है।

4 of 6
आशुतोष राणा
आशुतोष राणा
आशुतोष राणा बॉलीवुड के दिग्गज और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं। अभिनेता फिल्मों में तो शानदार तरीके से हिंदी बोलते ही हैं, साथ ही वह सोशल मीडिया के माध्यम से भी हिंदी का प्रचार करते रहते हैं। कई बार साहित्य संगोष्ठी के मंच पर उनकी हिंदी वाकई में सुनने लायक होती है।
विज्ञापन

5 of 6
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनोज बाजपेयी
हिंदी की ज्यादातर फिल्मों में नकारात्मक भूमिका में भी वाहवाही लूटने वाले मनोज बाजपेयी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा और लगन से एक अलग मुकाम हासिल किया है। इनकी गिनती हिन्दी फिल्म जगत के उन अभिनेताओं में होती है, जिनकी हिन्दी भाषा पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। अभिनेता पूरे विश्वास के साथ हिन्दी बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर मुकाम हासिल किया है। वह ऐसे अभिनेता हैं, जो हर मंच पर आसानी से हिंदी बोलते और समझते हैं। कुछ समय पहले जब दक्षिण और हिंदी सिनेमा में हिंदी भाषा को लेकर विवाद चल रहा था, तब अभिनेता का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कह रहे थे वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ बदलाव करना चाहते हैं जैसे सबसे पहले बॉलीवुड का नाम बदलकर हिंदी सिनेमा रखेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह दूसरी चीज जो बदलना चाहेंगे वह है स्क्रिप्ट की भाषा। उनका कहना था कि मौजूदा समय में जो भी स्क्रिप्ट तैयार की जाती है वो रोमन में होती है। वह इसे देवनागरी में करना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि आजकल जब फिल्में बनती हैं तो डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर सब अंग्रेजी में बात करते हैं, ऐसे में हिंदी न जानने वाले अभिनेता को कुछ समझ में ही नहीं आता कि क्या करना है? इससे उसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें