फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#हिंदीहैंहम: दमदार हिंदी के लिए मशहूर हैं ये पांच अभिनेता, दर्शकों के दिलों में बनाई है खास जगह

Sat, 12 Sep 2020 08:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : ट्विटर
बीते कुछ सालों में हिंदी भाषा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में समृद्ध हुई है। दुनिया ये बात अच्छी तरह से जानती है कि भारत व्यापार की दृष्टि से बड़ा नाम बनता जा रहा है। इसलिए अगर यहां व्यापार करना है तो हिंदी पर पकड़ मजबूत बनानी होगी। इस वजह से अब विदेशी कंपनियां भी हिंदी भाषा में काम कर रही हैं। बॉलीवुड हमेशा से हिंदी का परचम बुलंद करता आया है। कुछ अभिनेता फिल्मों में हिंदी का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड फिल्मों में हर एक अभिनेता ही हिंदी में बात करते हैं, लेकिन कुछ चुनिंदा सितारे ऐसे भी हैं, जिनके हिंदी दर्शकों को खूब भाती है। आज हम आपको ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : @SrBachchan
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन का हिंदी प्रेम कौन नहीं जानता। उनके मुंह से धारा प्रवाह हिंदी सुनना बहुत सुखद लगता है। हिंदी को बढ़ावा देने का काम अमिताभ सालों से करते आ रहे हैं। एक तरफ जहां नई पीढ़ी के अभिनेता हिंदी में कमजोर हैं, तो वहीं अमिताभ की पकड़ दिन प्रतिदिन इस पर बढ़ती जाती है। यहां तक कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा हिंदी में अपनी बात कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
आशुतोष राणा - फोटो : अमर उजाला
आशुतोष राणा
संजीदा अभिनेता और व्यक्तित्व के धनी आशुतोष राणा के मुख से कई बार हिंदी की कविताओं का पाठ सुनने को मिलता है। वीर रस पर उनकी अच्छी पकड़ है। फिल्मों में तो वो हमेशा अच्छी हिंदी का इस्तेमाल करते ही आए हैं इसके साथ ही वो भी सोशल मीडिया के माध्यम से वो हिंदी का प्रचार करते रहते हैं। 

4 of 6
जिमी शेरगिल - फोटो : फाइल
जिमी शेरगिल
बॉलीवुड में जिमी शेरगिल की अपनी एक अलग जगह है। कई फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का हुनर दिखाया है। हासिल और शोरगुल जैसी फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन काम किया है। खासकर उनका लखनवी अंदाज लोगों को बहुत पसंद है। हिंदी पर उनकी अच्छी पकड़ है जो उनके डॉयलॉग्स में साफ नजर आती है। 
विज्ञापन

5 of 6
अनुपम खेर - फोटो : फाइल
अनुपम खेर
हिंदी पर अनुपम खेर की भी पकड़ बहुत मजबूत है। उन्होंने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। काम के प्रति उनका जुनून इस बात से समझा जा सकता है कि 65 साल की उम्र में वो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में काम कर रहे हैं। हिंदी के प्रति अनुपम खेर का झुकाव शुरू से रहा है। कविताओं के माध्यम से कई बार वो अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। सोशल मीडिया पर भी अपनी बात रखने के लिए अनुपम हिंदी का ही प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : फेसबुक
नसीरुद्दीन शाह
हिंदी और उर्दू के फनकार नसीरुद्दीन शाह ने हमेशा अपने अभिनय के लिए तालियां बटोरी हैं। उनके हर किरदार में नयापन दिखता है। स्पर्श, आक्रोश, चक्र, मासूम, पार, और मोहरा जैसी फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाया है। हिंदी के प्रति उनका समर्पण हमेशा से रहा है। वो फिल्मों के जरिए हिंदी को बढ़ावा देते आए हैं। 

हिंदी दिवस 2020: 'चौदहवीं का चांद हो' से 'दिल तेरा दीवाना है सनम' तक, 60 के दशक के बेहतरीन गीत

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें