फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवसः इन फिल्मों ने मातृ भाषा को दी नई पहचान, देखकर होगा गर्व

Sat, 16 Sep 2017 07:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 6
हिंदी दिवस
हिंदी दिवस 2017: यूं तो हमारी मातृ भाषा हिंदी मात्र एक भाषा बन गई है। हिंदी सिनेमा में आज हिंदी की क्या हालत है ये हम सब जानते हैं। हिंदी फिल्मों में अंग्रेजी का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन कुछ फिल्में ऐसी है जिन्होंने दुनिया भर में हिंदी के महत्व को समझाया है। इस हिंदी दिवस पर एक बार बॉलीवुड की इन फिल्मों को जरूर देखें। 

पढ़ें- हिंदी दिवसः शुद्ध हिंदी में बोले गए ये डायलॉग्स, दर्शकों ने खूब लगाए ठहाके

 
विज्ञापन

2 of 6
english vinglish
इंग्लिश विंग्लिश

'इंग्लिश विंग्लिश' शशि नाम की महिला की कहानी है जो अंग्रेजी भाषा में अपने आपको व्यक्त नहीं कर पाती है। उसकी दस-बारह वर्ष की लड़की पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में अपनी मां को ले जाने में शर्मिंदगी महसूस करती है। फिल्म में लीड रोल निभाया है श्रीदेवी ने। 



 
विज्ञापन

3 of 6
Hindi Medium
हिंदी मीडियम

इस फिल्म की कहानी दिल्ली में रहने वाले एक व्यापारी राज बत्रा की है, जो दिल्ली में शादी में उपयोग होने वाले कपड़ों का व्यापार करते रहता है। वह अमीर होता है, लेकिन अच्छी तरह अंग्रेजी नहीं जानता। फिल्म में इरफान खान और सबा कमर लीड रोल में हैं। 
 

4 of 6
namastey landon
नमस्ते लंदन

'नमस्ते लंदन' में भला अक्षय कुमार की वो स्पीट कैसे भुलाई जा सकती है उन्होंने कैटरीना कैफ की सगाई के दौरान दी थी जिसमें भारत की सभ्यता के साथ साथ हिंदी का महत्व समझाया था। इससे ना सिर्फ फिल्म में कैटरीना उनसे इंप्रेस हो गई थी बल्कि हिंदी प्रेमियों ने भी हॉल में खड़े होकर तालियां बजाई थीं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
golmaal
गोलमाल

साल 1979 में आई अमोल पालेकर की फिल्म 'गोलमाल' में भी बड़े ही रोचक ढंग से हिंदी के महत्व को समझाया गया है। फिल्म में उनके साथ उत्पल दत्त, बिन्दिया गोस्वामी, दीना पाठक, ओम प्रकाश, युनुस परवेज औऱ अमिताभ बच्चन ने भी अहम किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chupke chupke
चुपके चुपके

साल 1975 में आई फिल्म 'चुपके चुपके' एक कॉमेडी फिल्म है जो हिन्दी के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ओम प्रकाश लीड रोल में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें