हिंदी दिवस 2017: हिंदी सिनेमा में आज अंग्रेजी भाषा का बोलबाला है। कई कलाकार ठीक से अपनी मातृ भाषा नहीं बोल पाते हैं। ऐसे में कुछ ही कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने हिंदी भाषा में अपना लोहा मनवाया है। आज से हिंदी दिवस शुरू हो रहा है। तो हम आपको बताते हैं कि कौन हैं वो कलाकार जो फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ बेहतरीन हिंदी भी बोलते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
अमिताभ बच्चन
इस कड़ी में पहला नाम अमिताभ बच्चन का आता है। बिग बी के पिता श्रीहरिवंश राय बच्चन एक हिंदी कवि थे। शायद उनमें ये गुण अपने पिता की ही देन है। बात चाहे कोई टीवी शो होस्ट करने की हो या फिल्मों के डायलॉग्स की, अमिताभ अपनी हिंदी से लोगों का मन जीत लेते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Om Puri
हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार ओम पुरी ने अपने करियर की शुरुआत एक ऐसे एक्टर के तौर पर की थी जिसकी अंग्रेजी में हालत पतली थी। लेकिन हिंदी में उन्हें कोई मात नहीं दे सकता था। हिंदी में अच्छी पकड़ और बेहतरीन एक्टिंग के चलते उन्हें आसानी से फिल्मों में काम मिला। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी भाषा भी सीखी और हॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया।
4 of 7
रजा मुराद
नकारात्मक रोल से लोकप्रिय होने वाले एक्टर रजा मुराद की आवाज के साथ हिंदी भी दमदार है। रजा अभी तक 200 हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्होंने एक पंजाबी फिल्म के साथ कई तेलुगु फिल्में और कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया है।
विज्ञापन
5 of 7
आशुतोष राणा
हिंदी भाषा की बात हो तो एक नाम आशुतोष राणा का भी आता है। आशुतोष एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ हिंदी भी लाजवाब है। वैसे तो आशुतोष मराठी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुके हैं लेकिन उनकी हिंदी का कोई तोड़ नहीं। अच्छी हिंदी के चलते उन्होंने कई टीवी शो भी होस्ट किए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
विनय पाठक
विदेश में पढ़ाई करने वाले विनय पाठक की अंग्रेजी के साथ हिंदी भी बहुत अच्छी है। कॉमेडी फिल्मों में विनय ने बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में उनके सहायक अभिनेता के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया है। बिहार में पैदा होने के कारण विनय की भोजपुरी भी काफी अच्छी है।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजे गए मनोज बाजपेयी की हिंदी से तो आप सभी वाकिफ होंगे। उनकी डायलॉग्स डिलीवरी भी शानदार होती है। अपनी एक्टिंग से एक अलग छाप छोड़ने वाले मनोज कई तेलुगु और तमिल फिल्में भी कर चुके हैं।